Latest news

50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से हड़कंप

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंगेली जिले के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है।


एयर गन मामले में कार्रवाई, फिर मांगी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता को कुछ समय पहले जंगल क्षेत्र में चार पहिया वाहन से घूमते वक्त एयर गन के साथ फोटो और वीडियो के आधार पर वन विभाग ने पकड़ा था। इस मामले में उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई थी।
बताया जा रहा है कि इसी प्रकरण में आगे की कार्रवाई और जल्द चालान पेश करने के नाम पर रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव ने कथित तौर पर ₹50 हजार की रिश्वत की मांग की।
एसीबी का ट्रैप, रंगे हाथों पकड़ाए
पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर ट्रैप कार्रवाई की।
निर्धारित योजना के अनुसार जैसे ही दोनों अधिकारियों ने रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
⚖️ साक्ष्य जुटाने में जुटी टीम
कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम मामले से जुड़े दस्तावेज, नकदी और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मामला एक नजर में
स्थान: सुरही रेंज, जिला मुंगेली
आरोपी: रेंजर पल्लव नायक, डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव
रिश्वत राशि: ₹50,000
वजह: चालान प्रक्रिया में राहत/जल्द कार्रवाई
एजेंसी: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)
इस कार्रवाई के बाद मुंगेली सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, वहीं वन विभाग के भीतर भी हलचल देखी जा रही है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।