Latest news

सकरी ब्लाक में संगठन सृजन का शंखनाद, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और संकल्प

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

बिलासपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष के गठन के संबंध में बुधवार को सकरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकरी के नेतृत्व में एक भव्य एवं ऊर्जावान संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक ने कार्यकर्ताओं के भीतर नए उत्साह, जोश और संकल्प का संचार कर दिया।

प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ग्राम एवं बूथ कमेटियों के गठन के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की ठोस रणनीति बनाई गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में कांग्रेस के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का जज्बा स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

जिलाध्यक्ष श्री महेंद्र गंगोत्री ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि “मजबूत बूथ ही जीत का आधार है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर गांव, हर गली और हर बूथ पर कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से स्थापित करें।

ग्राम एवं बूथ सकरी प्रभारी श्री संदीप यादव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत गांव के कार्यकर्ता हैं, और आत्मजीत संजू मक्कड़ ने कहा हम सभी कार्यकर्ता है और हम सब मिलकर जुमले बाज को सत्ता से बेदखल करेंगे पूर्व जिलापंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे ने कहा जब गांव जागेगा तो सत्ता अपने आप बदलेगी छत्तीसगढ़ को अफीमगढ़ नहीं बनने देंगे

ब्लॉक अमित कुमार साहू ने पूरे उत्साह के साथ कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता संघर्ष से घबराने वाला नहीं, बल्कि हर चुनौती को अवसर में बदलने वाला होता है जो भी गलत लगे आवाज उठाओ आम जनता की समस्या को सुननी है और सुलझानी है क्योंकि इतिहास केवल गलत के खिलाफ लड़ने वालो का लिखा जाता है तलवे चाटने वालों का नहीं संगठन सृजन में प्रमुख से महेंद्र गंगोत्री जी जिलाध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण ,संदीप यादव जी सकरी ब्लाक प्रभारी, संजू मक्कड़ जी प्रदेश सचिव कांग्रेस,जितेंद्र पांडे जी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, अमित भारते जी पार्षद सकरी, दुरज कुर्रे जी ,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजू साहू जी ,मंडल अध्यक्षगण दिनेश यादव जी ,मथुरा सूर्यवंशी जी ,मनोज यादव जी ,नरोत्तम पटेल जी,रामकुमार पटेल जी, संदीप सूर्यवंशी जी ,नंदू यादव जी ,सुनील मानिकपुरी जी , डीकेश डहरिया जी ,जितेंद्र निर्मलकर जी, विक्रमादित्य दुबे जी ,विमला पात्र जी,संतोष सुनहरे जी ,मनोज श्रीवास जी, शेखर जायसवाल जी ,दीपक यादव जी ,लव नायक,नंदकुमार भारद्वाज पूर्व सरपंच समडील ,दीपक डोंगरे ,जनक साहू, राजमणि गढ़ेवाल,रामसरुप साहू ,अमृत जायसवाल ,संतकुमार यादव , श्याम लाल,अनिल यादव,बलराम सूर्यवंशी,विकास साहू,जवाहर सूर्यवंशी,लवकुमार सोनी , अनित निर्मलकर,विजय सूर्यवंशी,मनीष ,लक्ष्मण दास,दीपक महाजन ,अकबर अली ,हेमलता सोनी ,बुधराम सूर्यवंशी,केजराम साहू ,नरेंद्र गढ़ेवाल ,दिनेश कुमार कौशिक,,गोरे लाल कौशिक, सहित सैकड़ों कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे सफलता की इबारत लिखेंगे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।