Latest news

डीजे पर नाचने से भड़का बवाल… बारात में घुसकर ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, गाड़ियों में तोड़फोड़…2 गंभीर घायल

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस वक्त हिंसक झड़प में बदल गया, जब डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद बेकाबू हो गया। बारातियों और गांव के युवकों के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई और पूरे आयोजन में अफरा-तफरी मच गई।
डीजे डांस बना विवाद की जड़, बारात में भड़की हिंसा
मिली जानकारी के अनुसार, मोढ़े गांव से बारात कुंआ गांव पहुंची थी। स्वागत के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच बहस शुरू हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ा कि बारातियों द्वारा पहले हाथापाई किए जाने का आरोप लगा, जिसके बाद मामला और उग्र हो गया।
ग्रामीणों का पलटवार: घेरकर पीटा, गाड़ियों को बनाया निशाना
विवाद की खबर गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बारातियों को चारों ओर से घेर लिया और
कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया
जान बचाने के लिए बाराती इधर-उधर भागते नजर आए
इतना ही नहीं, भीड़ का गुस्सा बारात में शामिल वाहनों पर भी फूट पड़ा।
कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए
वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया
दो लोग गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
इस हिंसक झड़प में विनय पटेल और पंकज पटेल को गंभीर चोटें आई हैं।
दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के दौरान खुशियों का माहौल पूरी तरह डर और अफरा-तफरी में बदल गया।
पुलिस पहुंची मौके पर, हालात किए काबू
सूचना मिलते ही तखतपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया है।
फिलहाल मारपीट और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।