Latest news

रतनपुर में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

रतनपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत मंगलवार को रतनपुर स्थित रेस्ट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए वार्ड और बूथ कमेटियों के गठन पर विशेष जोर दिया गया।


बैठक में क्षेत्रीय विधायक अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री और प्रभारी अभिनव तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में संगठन विस्तार की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने पर बल दिया गया।
बूथ कमेटी को बताया संगठन की रीढ़
विधायक अटल श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ कमेटी कांग्रेस संगठन की सबसे अहम इकाई होती है, जो सीधे मतदाताओं से संपर्क स्थापित करती है। उन्होंने निर्देश दिए कि कमेटियों के गठन में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और आरक्षित वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
हर बूथ पर 21 सदस्यीय टीम का गठन
जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 21 सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। साथ ही, वार्ड अध्यक्ष और बूथ अध्यक्षों का चयन संबंधित वार्डों में बैठक कर किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर पर मजबूत नेतृत्व तैयार हो सके।
संगठन मजबूत होगा तो चुनाव में मिलेगा लाभ
नगर पालिका के पूर्व पार्षद और अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी शीतल जायसवाल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, चुनाव में पार्टी को उतना ही फायदा मिलेगा। उन्होंने सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की बात कही।
इन नेताओं ने भी किया संबोधित
बैठक को प्रभारी अभिनव तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष पुष्पांत कश्यप, यासीन खान और जसवंत जायसवाल ने भी संबोधित किया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रमुख रूप से रामरतन भारद्वाज, संजय जायसवाल, मिलन सिंह मरावी, कुलदीपक दुबे, कृष्णा डागर, रॉकी अनुरागी, सावन यादव, जितेन चंदेल, संजू, पूर्णिमा वैष्णव, सुनीता मानिकपुरी, सुनीता कश्यप, राधा सिंह, गणेशिया बाई, संजय कोसले, संतोष साहू, सैफ अली, ताहिर अली, संतोष चित्तू सोनी, अभिषेक मिश्रा, रियाज खोखर और शाहिद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।