Latest news

बिलासपुर में अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल 26 मार्च को, सफेद ड्रेस में देना होगा चयन परीक्षण

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिताओं की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देश पर क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा अंडर-16 खिलाड़ियों के लिए ट्रायल आयोजित किया जा रहा है।
कब और कहां होगा ट्रायल
अंडर-16 वर्ग का ट्रायल 26 मार्च, सुबह 9:00 बजे से कोनी स्थित आधारशीला विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल 2026-27 सत्र के लिए टीम चयन के उद्देश्य से लिया जाएगा।
जरूरी दस्तावेज अनिवार्य
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ निम्न दस्तावेज लाना अनिवार्य किया गया है—
पिछले 6 वर्षों की मूल अंकसूची
पीवीसी आधार कार्ड
डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र
एक पासपोर्ट साइज फोटो
इसके अलावा खिलाड़ियों को 500 रुपये ट्रायल एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क भी जमा करना होगा।
आयु सीमा (कट-ऑफ डेट)
अंडर-16 वर्ग के लिए आयु सीमा निर्धारित की गई है—
1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही पात्र होंगे।
ड्रेस कोड और नियम
ट्रायल रेड ड्यूज बॉल से लिया जाएगा और सभी खिलाड़ियों को सफेद क्रिकेट ड्रेस में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा।
संघ सचिव ने दी जानकारी
क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव देवेंद्र सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की जाएगी और योग्य खिलाड़ियों को इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिताओं में अवसर दिया जाएगा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।