महासमुंद | 22 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल खल्लारी मंदिर में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रोप-वे में आई तकनीकी खराबी के चलते बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए।

क्या हुआ हादसे में?
रविवार सुबह करीब 11 बजे रोप-वे अचानक झटका खाकर रुक गया और केबिन असंतुलित हो गया। इसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग नीचे गिरकर घायल हो गए।
इस हादसे में रायपुर के राजा तालाब निवासी 28 वर्षीय आयुषी की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों का इलाज जारी
घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा में भर्ती कराया गया
4 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है
Ye लोग हुए घायल
घायलों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:
गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, अंशुका स्वामी (महासमुंद)
हेमलाल नागेश्वर, रतन नागेश्वर
हेमिन, हुलसी, पूर्वी, टिया, अमलेश (टिकरापारा, रायपुर)
टोमेश्वरी साहू, कुमेश साहू, हर्ष साहू (दलदल सिवनी, रायपुर)
ऋषभ धावरे, छ्यांश, मनस्वी (राजा तालाब, रायपुर)
मौके पर प्रशासन, तेजी से चला रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया:
एसडीएम नमिता मारकोले
तहसीलदार नितिन ठाकुर
पुलिस और राजस्व विभाग की टीम
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
कलेक्टर का बयान
महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह ने कहा:
“घायलों का इलाज हमारी प्राथमिकता है। हादसे की बारीकी से जांच कराई जाएगी, ताकि कारणों का पता चल सके।”
जांच के आदेश
रोप-वे संचालन और सुरक्षा मानकों की जांच होगी
तकनीकी खामी या लापरवाही की जांच के निर्देश
दोषियों पर कार्रवाई के संकेत
बड़ा सवाल
धार्मिक और पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है?
क्या रोप-वे का मेंटेनेंस समय पर किया जा रहा था?
इस हादसे ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।

