Latest news

अग्रवाल समाज ने किया हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा व आतिशबाजी से गूंजा अग्रसेन चौक

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर में निकली हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा का अग्रवाल समाज ने अग्रसेन चौक में भव्य स्वागत किया। इस दौरान भगवान श्रीराम की आरती, पुष्पवर्षा और मिष्ठान वितरण के साथ श्रद्धा व उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।

बिलासपुर, 19 मार्च।
हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर सोमवार को नगर में निकली भव्य शोभायात्रा का स्वागत बिलासपुर अग्रवाल समाज द्वारा स्थानीय अग्रसेन चौक में श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की विधिवत आरती उतारी गई तथा पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।
अग्रवाल समाज के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल सभी सनातन धर्मावलंबी भाइयों-बहनों के लिए जलपान एवं मिष्ठान की व्यवस्था भी की। पूरे आयोजन के दौरान चौक क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया और जय श्रीराम के जयघोष से माहौल गूंज उठा।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सुनील सोथलिया, आशीष अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया, मनीष अग्रवाल, एल्डरमैन राजुल जाजोदिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, रविकांत नोपली, नवीन जाजोदिया, रमेश बुढ़िया, कमलेश निशानियां, रूपक जाजोदिया, अंकुर अग्रवाल, कपिल जाजोदिया, सुमित निशानियां, चंदन अग्रवाल, अमित लोहिया, चंचल अग्रवाल, विवेक मित्तल, अर्जुन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रत्यूष अग्रवाल, अंश मोदी, प्रथम अग्रवाल, कृष्ण बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
महिला मंडल से श्रीमती विनीता केजरीवाल एवं श्रीमती प्रियंका अग्रवाल सहित अन्य महिलाओं ने भी आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर शोभायात्रा का स्वागत कर आपसी सौहार्द और धार्मिक एकता का संदेश दिया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।