बिलासपुर, 20 मार्च 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के तहत हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। किमी 774/13-15 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 389 पर गर्डर डि-लॉन्चिंग के लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते 22 और 23 मार्च 2026 को कई यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाड़ियां
👉 22 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
👉 22 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
👉 22 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
👉 22 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
👉 22 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
👉 22 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
👉 23 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
👉 23 मार्च 2026 को गाड़ी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियां
👉 22 मार्च 2026 को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। यह गाड़ी बिलासपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
👉 22 मार्च 2026 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। यह गाड़ी गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
रेलवे द्वारा उक्त कार्य को रोड अंडरब्रिज निर्माण की अंतिम कड़ी बताया गया है, जिसके लिए निर्धारित अवधि में ब्लॉक लिया जा रहा है।



