Latest news

हिंदू नव वर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा, अमर जवान चौक में हुआ जोरदार स्वागत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा रैली निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती इस रैली का अमर जवान चौक पर फूल-मालाओं और पटाखों के साथ भव्य स्वागत किया गया।
नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद रविन्द्र सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरे चौक पर उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां जयघोष और आतिशबाजी के बीच श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।


सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ समाजसेवक चंद्रहास केसरवानी, चंद्रनाथ चटर्जी, प्रशांत पांडे, उत्तम चटर्जी, प्रदेश सचिव आशीष गोयल, पूर्व एल्डरमैन बंटी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके अलावा बबलू केसरवानी, संगीत मोईत्रा, अनिल केदार, संदीप मिश्रा, विजय तिवारी, मनोज श्रीवास, प्रशांत परिहार, मोहित राम श्रीवास, गुलशन सिंह, संजय दवे, संतोष चौहान, राहुल दुबे, छोटू बर्डे, पीयूष अग्रवाल, अनिल शुक्ला, राकेश केसरी, दीपक मजूमदार, मंटू श्रीवास्तव, राजेश साहू, दीपक कश्यप, राजा दास, हरीश चेलकर, सतीश यादव, उमेश रजक, मुकेश अग्रवाल, योगेश पिल्ले, गुड्डू चंदेल, रितिक सिंह ठाकुर, अशोक केशवानी, राज चौहान, पप्पू बिस्ट, यश सिंह, सन्नी चौहान, नरेंद्र सिंह, अजय पंत और उदय गंगवानी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
श्रद्धा और उत्साह का संगम
शोभायात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां फूलों की वर्षा कर रैली का अभिनंदन किया गया।
संदेश दिया—एकता और संस्कृति का संरक्षण
इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को बनाए रखने का संदेश दिया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।