Latest news

कांग्रेस नेता रविंद्र सिंह ने रंग पंचमी और जन्मदिन पर हनुमान मंदिर में की महाआरती, पुष्प होली व भंडारा; सैकड़ों लोगों ने दी शुभकामनाएं

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read


बिलासपुर। रंग पंचमी और जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पार्षद रविन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा धार्मिक आयोजन किया गया। इस मौके पर हनुमान मंदिर में महाआरती, हनुमान चालीसा पाठ, पुष्प होली और भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक शामिल हुए।


कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह ठाकुर सपरिवार पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हनुमान जी की महाआरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आरती के पश्चात उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद और मिष्ठान का वितरण किया। धार्मिक कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग पंचमी और जन्मदिन की बधाई देते हुए पुष्प वर्षा कर उत्सव मनाया।
नेताओं ने फोन पर दी बधाई
रविन्द्र सिंह ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर कई वरिष्ठ राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने फोन कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इनमें छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पांडे और अरपा विकास प्राधिकरण के पूर्व सदस्य महेश दुबे शामिल रहे।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शिवा मिश्रा, अनिल चौहान, आशीष गोयल सहित समाजसेवी व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवा मुदीलयार, हरीश तिवारी, उत्तम चटर्जी, चंद्रहास शर्मा, रामु शुक्ला, चन्द्रनाथ चटर्जी, अनिल चंदेल, राघवेंद्र सिंह, मुन्नु केसरवानी, प्रशांत पांडेय, बब्लू केसरवानी, संगीत मोइत्रा, केशव गोरख, संजय दवे, संदीप मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश महामंत्री विकास सिंह, अशोक केशवानी, पंकज बर्डे, संजय यादव, राकेश केसरी, राहुल दुबे, गुड्डू चंदेल, राजेश साहू, रिंकू परिहार, प्रशांत परिहार, दिलीप साहू, हनु शर्मा, राजेंद्र विष्ट, संतोष चौहान, मुकेश दुबे, राज चौहान, रितिक सिंह, हरीश चेलकर, विपिन मिश्रा, अविनाश चंदेल, सन्नी चौहान, गजेंद्र साहू, अजय गोस्वामी, यश सिंह, शिवम मिश्रा, संजय शुक्ला, पप्पू बिष्ट, उदय गंगवानी और राजवीर सिंह ने भी पुष्प भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी
आयोजन में महिला मंडल की भी सक्रिय भागीदारी रही। स्मिता मोइत्रा, मधु सिंह, सीमा ठाकुर, बबीता केसरवानी, ममता पांडेय, अर्चना केसरवानी, सविता पांडेय, ज्योति सिंह, ललिता केसरवानी, कोमल बर्डे, निशिता सिंह, सविता महेश्वरी, कल्पना शेन्डे और नंदा जेठवा सहित सैकड़ों वार्ड व नगर के गणमान्य नागरिकों ने पूजा-अर्चना कर रविन्द्र सिंह ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
धार्मिक अनुष्ठान, पुष्प होली और भंडारे के साथ कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।