बिलासपुर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका माता-बहनों का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविन्द्र सिंह ठाकुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को श्रीफल और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए समाज और परिवार के विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।


कार्यक्रम में बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद रविन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज के निचले स्तर तक पहुंचकर बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता के लिए लगातार काम करती हैं, इसलिए उनका सम्मान करना समाज का कर्तव्य है।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवक शिवा मुदिलियार, हरीश तिवारी, रामू शुक्ला, चंद्रहास शर्मा, उत्तम चटर्जी, विजय दुबे, चंद्रहास केसरवानी, राघवेंद्र सिंह, संजय दवे, संगीत मोइत्रा, प्रशांत पांडे, दिलीप साहू, बबलू केसरवानी, अजय तिवारी, संतोष चौहान, संदीप मिश्रा, गुड्डू चंदेल, राजेन्द्र विष्ट, राजेश साहू, विजय तिवारी, छोटू बर्डे, विक्की नानवानी, राजेश जोसेफ, मुकेश दुबे, राज चौहान, संजय शुक्ला, सनी चौहान, अजय गोस्वामी, राजा यादव, शिवा मिश्रा, यश सिंह, पप्पू विष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की।

