Latest news

बिलासपुर में पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: चाकू-तलवार लेकर घूम रहे बदमाश दबोचे, हुड़दंग और मारपीट में भी गिरफ्तारी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
7 Min Read

बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सरप्राइज चेकिंग, पेट्रोलिंग और वारंटियों की धरपकड़ की गई।
कार्रवाई के दौरान कई जगहों से चाकू और तलवार जैसे धारदार हथियार बरामद किए गए, बीच सड़क हुड़दंग और मारपीट कर रहे युवकों को पकड़ा गया और पुराने मामलों में फरार वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। सिविल लाइन, सिरगिट्टी, सरकंडा, तारबहार और तोरवा थाना पुलिस की अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल मिलाकर कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जिनमें से कई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


सिविल लाइन क्षेत्र में बदमाशों पर शिकंजा, आर्म्स एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
होली के मद्देनजर थाना सिविल लाइन पुलिस ने अपने क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दो आरोपियों पर कार्रवाई की।
इनमें
मृत्युंजय सिंह पिता केदारनाथ सिंह (42 वर्ष), निवासी डबरीपारा
अभिषेक सिंह पिता दिलीप सिंह (22 वर्ष), निवासी कुदुदंड
शामिल हैं।
इसके अलावा पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत 11 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें
राजा ओझा (सरजू बगीचा), धर्मेंद्र खांडे (तालापारा), रवि सिंगरौल, रितिक ध्रुव, आदित्य सिंगरौल (तीनों धुरीपारा मंगला), साबिद खान (मंगला धुरीपारा), सोनू भोरे (मगरपारा मरार गली), हनी जायसवाल (शैलेन्द्र नगर अमेरी), प्रशांत राठौर (राजकिशोर नगर), बब्लू उर्फ रोहित सांडे (जबड़ापारा) और चंद्र प्रकाश बंजारे (पन्ना नगर) शामिल हैं।
सरप्राइज चेकिंग में बटनदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
दीनदयाल कॉलोनी मंगला क्षेत्र में पुलिस द्वारा की गई सरप्राइज चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी लेने पर लखन साहू पिता सदाराम साहू (23 वर्ष) निवासी तारबहार तालाब के पास के कब्जे से एक बटनदार चाकू बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार आरोपी उक्त चाकू दिखाकर लोगों को भयभीत कर रहा था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 वारंटी सहित 13 आरोपी गिरफ्तार
आगामी होली को देखते हुए सिरगिट्टी पुलिस ने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
गिरफ्तारी वारंट के आरोपी
पुराने मामलों में फरार चल रहे आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें
राजेश ध्रुव (नयापारा सिरगिट्टी), लोकेन्द्र तिवारी (गुडीपारा धूमा), प्रमोद कुर्मी (वार्ड नंबर 12 सिरगिट्टी), राकेश ध्रुव (नयापारा), पवन साहू (नयापारा), चंदन गोस्वामी (नयापारा), सुभाष साहू (नयापारा) और दीप रोशन (विष्णु चौक तिफरा) शामिल हैं।
आर्म्स एक्ट के आरोपी
पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से तीन धारदार चाकू बरामद किए। इनमें
तारन निर्मलकर (भैरव नगर तिफरा), सत्यनारायण यादव उर्फ बोदा (माता चौरा सिरगिट्टी) और अमन श्रीवास (नयापारा सिरगिट्टी) शामिल हैं।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
इसके अलावा सरेश यादव (नयापारा सिरगिट्टी) और मुखी वर्मा (विष्णु चौक तिफरा) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
इसी दौरान तिफरा के यदुनंदन नगर क्षेत्र में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग के दौरान समर बोराकर नामक व्यक्ति को भी धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
सरकंडा क्षेत्र में चाकू लहराते तीन युवक गिरफ्तार
थाना सरकंडा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को चाकू के साथ पकड़ा।
पेट्रोलिंग के दौरान राहुल उर्फ रूपेश गोड़ (19 वर्ष) निवासी रिकांडो अटल आवास सरकंडा को सूर्या चौक चिंगराजपारा में आम रास्ते में हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ।
इसके अलावा सूरज उर्फ मोनू ध्रुव (23 वर्ष) निवासी खमतराई तीन पुलिया और छोटू उर्फ दीपक ठाकुर (19 वर्ष) निवासी चिंगराजपारा को भी चिंगराजपारा क्षेत्र में चाकू लहराते हुए पकड़ा गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
एक अन्य घटना में भूकंप अटल आवास क्षेत्र में आकस्मिक चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और जांच में उसके पास से चाकू बरामद हुआ। इस मामले में भी वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई।
तलवार लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि विजयपुरम गेट के पास एक युवक तलवार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी कीर्ति कुमार पोर्ते को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक तलवार बरामद हुई, जिसे जप्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
लालखदान चौक में गुटबाजी और मारपीट, तीन युवक गिरफ्तार
तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान चौक के पास 6 मार्च की रात करीब 8:30 बजे आपस में मारपीट और गुटबाजी की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके से तीन युवकों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में
जय कुमार केवंट (सतबहिनिया मंदिर के पास, तोरवा)
नंदकिशोर यादव (लालखदान, तोरवा)
शोभित निषाद (हेमुनगर, तोरवा)
शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 194(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया।
तारबहार में होटल पार्किंग से चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
थाना तारबहार पुलिस को सूचना मिली कि शिवनेरी होटल की पार्किंग में एक युवक जेब में चाकू लेकर खड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी लक्की यादव (19 वर्ष) निवासी दीपूपारा को पकड़ लिया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बटनदार स्टील का चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत, सहायक उप निरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर, आरक्षक रूपलाल चंद्रा और राहुल राजपूत की भूमिका रही।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।