Latest news

अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग: चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए 12 दिन कई ट्रेनें रद्द, कुछ बिलासपुर में ही खत्म होंगी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read


बिलासपुर, 06 मार्च 2026। हावड़ा–मुंबई मुख्य लाइन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन निर्माण का कार्य जारी है। इसी कड़ी में बिलासपुर–चांपा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन/नॉन-इंटरलॉकिंग और यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। रेलवे के अनुसार इस काम से भविष्य में यात्री सुविधाओं में वृद्धि होगी और ट्रेनों का संचालन अधिक सुचारू हो सकेगा।
हालांकि निर्माण कार्य के दौरान 30 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ गाड़ियां अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी या बीच के स्टेशन से ही प्रारंभ होंगी।
कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी –
31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक बिलासपुर–रायगढ़–बिलासपुर 68738/68737 मेमू रद्द रहेगी।
31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
30 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
30 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
30 मार्च से 10 अप्रैल 2026 तक 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर रद्द रहेगी।
31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक 68734/68733 बिलासपुर–गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक 68732/68731 बिलासपुर–कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
05 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक 58210 बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर रद्द रहेगी।
कुछ ट्रेनें गंतव्य से पहले ही समाप्त होंगी
31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी। इस अवधि में बिलासपुर–झारसुगुड़ा के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।
31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से ही प्रारंभ होगी। इस अवधि में झारसुगुड़ा–बिलासपुर के बीच ट्रेन रद्द रहेगी।
यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 18250/18249 तथा 18252/18251 कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 31 मार्च से 11 अप्रैल 2026 तक कोरबा–बिलासपुर–कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।
रेलवे की अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी NTES या रेलवे हेल्पलाइन 139 से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अकलतरा स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य पूरा होने के बाद इस सेक्शन में ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम होगा और भविष्य में यात्री सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।