Latest news

सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय टेट परीक्षा कराने की मांग, फेडरेशन ने स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा ज्ञापन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय ने सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय प्रक्रिया के माध्यम से टेट परीक्षा आयोजित कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर ज्ञापन सौंपा है और मामले में सकारात्मक पहल की अपेक्षा जताई है।
ज्ञापन में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) को अनिवार्य योग्यता के रूप में निर्धारित किया गया है। वर्तमान में बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक सेवा में कार्यरत हैं, जिन्हें अब टेट परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य हो गया है।
फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुनील पांडेय का कहना है कि कई सेवारत शिक्षक अधेड़ उम्र में हैं, जिनके लिए सामान्य प्रक्रिया के तहत टेट परीक्षा उत्तीर्ण करना जटिल और दुष्कर साबित हो रहा है। ऐसे में शिक्षकों को राहत देने के लिए विभागीय स्तर पर विशेष प्रक्रिया शुरू कर परीक्षा आयोजित कर एक अवसर प्रदान किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि यदि विभागीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जाता है तो उम्रदराज शिक्षकों को राहत मिलेगी और वे निर्धारित योग्यता को पूरा करने में सक्षम हो सकेंगे।
इस संबंध में जिला अध्यक्ष ने स्कूल शिक्षा विभाग को भेजे पत्र में सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सकारात्मक आश्वासन दिए जाने की अपेक्षा और विश्वास व्यक्त किया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।