बिलासपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर 12 प्रकरण दर्ज किए और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




थाना कोटा: महिला के पास से 5.66 लाख का माल जब्त
ग्राम गनियारी के वर्मा मोहल्ला में श्रीमती काजल वर्मा (25) को 900 ग्राम गांजा (कीमत ₹40 हजार) और ₹5,26,000 बिक्री रकम सहित कुल ₹5,66,000 के साथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह व एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में हुई। धारा 20(B), 29 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज।
थाना कोनी: भूसा के नीचे छिपाया था गांजा
ग्राम बिरकोना से श्रीमती पूर्णिमा वर्मा (25) को 1 किलो 256 ग्राम गांजा व एक मोबाइल सहित कुल ₹36 हजार की सामग्री के साथ पकड़ा गया। धारा 20(B) NDPS एक्ट में कार्रवाई।
थाना सरकंडा: टेबलेट व गांजा जब्त
रानी सिंह (40) से 2925 प्रतिबंधित टेबलेट (438.750 ग्राम, ₹11,497), बबली वंशकार (30) से 1.2 किलो गांजा और अभय भार्गव (24) से 1.1 किलो गांजा बरामद।
▪️ सिविल लाइन व बेलगहना
राजकुमार निर्मलकर (58) से 280 ग्राम गांजा। देवचरण वैष्णव से 300 ग्राम गांजा, तराजू-बाट व ₹16 हजार नगदी जब्त।
सीपत, रतनपुर, बिल्हा, सिरगिट्टी
सीमा सिसोदिया (2 किलो गांजा), अरविंद उर्फ अन्नू जैन (225 ग्राम गांजा, ₹2,300), त्रिवेणी अरोरा (124 ग्राम गांजा), शेख राजा (240 ग्राम) व शंकर दास मानिकपुरी (360 ग्राम) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान सतत जारी है।

