Latest news

भारतीय जनता युवा मोर्चा में बृजेश शर्मा बने जिला उपाध्यक्ष, विधायक सुशांत शुक्ला की टीम से जुड़े युवा चेहरे को मिली जिम्मेदारी

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Bilaspur, बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी के युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण (छत्तीसगढ़) में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से सक्रिय युवा नेता श्री बृजेश शर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री शर्मा क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला की टीम से लंबे समय से जुड़े रहे हैं और जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।


यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय एवं भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर की गई है।
नियुक्ति के बाद बृजेश शर्मा ने कहा कि विधायक सुशांत शुक्ला के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास और जनसंपर्क की जो कार्यशैली है, उसी ऊर्जा और समर्पण के साथ युवा मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने, सेवा कार्यों में भागीदारी बढ़ाने और संगठन की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
बृजेश शर्मा का विजन
बेलतरा विधानसभा में युवा कार्यकर्ताओं का सशक्त नेटवर्क तैयार करना
प्रत्येक बूथ पर सक्रिय युवा टीम का गठन
सामाजिक और सेवा आधारित अभियानों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना
विधायक सुशांत शुक्ला की विकासोन्मुखी सोच को संगठनात्मक शक्ति देना
प्रशिक्षण शिविर और युवा संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नेतृत्व निर्माण
बृजेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करने वाला संगठन है, और वे नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।