Latest news

यादव प्रीमियर लीग सीजन-1 का छठवां दिन रोमांच से भरपूर, तीन मुकाबलों में संकटमोचन 11, माधव 11 और साईं 11 की शानदार जीत

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Bilaspur।
यादव प्रीमियर लीग (YPL) के पहले सीजन का छठवां दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए पूरी तरह यादगार रहा। दिन की शुरुआत से लेकर अंतिम मुकाबले तक मैदान पर जबरदस्त उत्साह, खेल भावना और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। छठवें दिन कुल तीन मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।


दिन का पहला मुकाबला कृष्ण 11 और संकटमोचन 11 के बीच खेला गया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंततः संकटमोचन 11 ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अनुशासित और आक्रामक क्रिकेट खेला, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
दूसरा मुकाबला बाला जी 11 और माधव 11 के बीच खेला गया। इस मैच में माधव 11 की टीम पूरी तरह हावी नजर आई और दमदार प्रदर्शन के दम पर माधव 11 ने शानदार जीत दर्ज की। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम का संतुलन साफ दिखाई दिया।
दिन का तीसरा मुकाबला साईं 11 और महामाया 11 के बीच खेला गया। इस मुकाबले में साईं 11 ने संयमित और रणनीतिक खेल दिखाते हुए महामाया 11 को पराजित किया और जीत हासिल की। अंतिम मैच तक दर्शकों का उत्साह बना रहा।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
पहले मैच के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में
संजय यादव, प्रकाश यादव, मनोरमा विजय यादव, लक्ष्मी यादव और कार्तिक यादव उपस्थित रहे।
दूसरे मैच के अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार विभोर यादव की उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
तीसरे मैच में डॉ. हेमंत कलवानी, शिवा बजाज, सुरेश वाधवानी और प्रकाश जग्याशी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
सफल आयोजन में आयोजकों और समाज की सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेंद्र यादव, शरद यादव, विजय यादव, मंजीत यादव, छोटू यादव, आकाश यादव, सीएमडी जीतू यादव, दीपक यादव, भोला यादव, विक्की यादव, आयुष यादव, तरुण यादव, देवेंद्र यादव, आशीष यादव, विलास यादव, पुकार यादव, सन्नी यादव, अवि यादव, वीके यादव, राजा यादव, शुभ, सुजल, सतेंद्र यादव द्वारा किया गया।
इसके साथ ही समस्त कृष्ण सेना यादव समाज की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग से आयोजन और भी भव्य एवं अनुशासित रूप में संपन्न हुआ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।