Latest news

रेलवे के विकास और संरक्षा कार्यों का व्यापक असर, गोंदिया–बिलासपुर–रायपुर रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द, कई नियंत्रित

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
5 Min Read


बिलासपुर।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों में एक साथ चल रहे अधोसंरचना और संरक्षा से जुड़े कार्यों का सीधा असर रेल परिचालन पर पड़ने जा रहा है। नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन, बिलासपुर मंडल के निगौरा–वेंकटनगर–पेंड्रारोड तथा रायपुर मंडल के हथबंद–भाटापारा सेक्शन और भिलाई स्टेशन में किए जा रहे कार्यों के कारण अप्रैल और फरवरी माह में एक्सप्रेस, मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कई गाड़ियां पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले नियंत्रित अथवा बीच में ही समाप्त किया जाएगा।
गोंदिया स्टेशन पर 20 दिन का ब्लॉक, प्लेटफॉर्म-3 की लाइन बंद
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-3 (लाइन नंबर-05) पर स्थित वॉशेबल एप्रन को डिस्मेंटलिंग कर बैलेस्टेड ट्रैक में परिवर्तित किया जाएगा। इस कार्य के लिए गोंदिया स्टेशन की लाइन नंबर-05 (अप मेन लाइन) पर 05 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। इस 20 दिवसीय ब्लॉक के कारण लंबी दूरी की कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ लोकल मेमू और डेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा।
गोंदिया ब्लॉक के कारण रद्द गाड़ियां
18030 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (04.04.2026 से 24.04.2026)
18029 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार एक्सप्रेस (06.04.2026 से 26.04.2026)
18237 कोरबा–अमृतसर एक्सप्रेस (05.04.2026 से 25.04.2026)
18238 अमृतसर–बिलासपुर एक्सप्रेस (07.04.2026 से 27.04.2026)
12410 हज़रत निजामुद्दीन–रायगढ़ एक्सप्रेस (02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 एवं 22 अप्रैल 2026)
12409 रायगढ़–हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (04, 06, 08, 09, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 एवं 24 अप्रैल 2026)
12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार एक्सप्रेस (04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल 2026)
12102 शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस (06, 08, 09, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 एवं 23 अप्रैल 2026)
12807 विशाखापत्तनम–हज़रत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (05, 07, 08, 09, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 एवं 23 अप्रैल 2026)
12808 हज़रत निजामुद्दीन–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस (07, 09, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 एवं 25 अप्रैल 2026)
68815 बल्लारशाह–गोंदिया मेमू (05.04.2026 से 25.04.2026)
68816 गोंदिया–बल्लारशाह मेमू (05.04.2026 से 25.04.2026)
78805 गोंदिया–कटंगी डेमू (05.04.2026 से 25.04.2026)
78806 कटंगी–गोंदिया डेमू (05.04.2026 से 25.04.2026)
गंतव्य से पहले नियंत्रित होने वाली गाड़ियां
68802, 68803, 68804, 68805 एवं 68806 पैसेंजर ट्रेनों को 05.04.2026 से 25.04.2026 तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित किया जाएगा।
15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस 04.04.2026 से 25.04.2026 तक दुर्ग स्टेशन में नियंत्रित रहेगी।
15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस 05.04.2026 से 26.04.2026 तक दुर्ग स्टेशन में नियंत्रित रहेगी।
बिलासपुर मंडल में संरक्षा कार्य, शहडोल मेमू प्रभावित
बिलासपुर मंडल के निगौरा, वेंकटनगर और पेंड्रारोड स्टेशनों के डाउन लाइन में संरक्षा से संबंधित पॉइंट्स शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके चलते
14 फरवरी और 28 फरवरी 2026 को
68740/68739 बिलासपुर–शहडोल–बिलासपुर मेमू पैसेंजर का परिचालन रद्द रहेगा।
रायपुर मंडल में आरयूबी निर्माण और इलेक्ट्रिकल कार्य
रायपुर रेल मंडल के हथबंद–भाटापारा सेक्शन में किमी 774/13-15 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 389 के स्थान पर रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा भिलाई स्टेशन पर 11 केवी सीएसपीडीसीएल फीडर और आर-टाइप इलेक्ट्रॉन पोर्टल के डिस्मेंटलिंग का कार्य भी प्रस्तावित है।
रायपुर मंडल में रद्द गाड़ियां
14 फरवरी 2026 को 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
14 फरवरी 2026 को 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
14 फरवरी 2026 को 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू
14 फरवरी 2026 को 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
14 फरवरी 2026 को 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
14 फरवरी 2026 को 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर
15 फरवरी 2026 को 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर
15 फरवरी 2026 को 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू
बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ियां
14 फरवरी 2026 को 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी।
14 फरवरी 2026 को 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी।
इन सभी कार्यों के कारण फरवरी और अप्रैल माह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कई प्रमुख रूटों पर रेल परिचालन में बड़े पैमाने पर परिवर्तन रहेगा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।