

नववर्ष मिलन, साधारण सभा और 42 सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान, संगठनात्मक एकजुटता पर जोर
बिलासपुर, 18 जनवरी 2026।
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा सकरी एवं तखतपुर के संयुक्त तत्वावधान में सेवा सम्मान समारोह, नववर्ष मिलन कार्यक्रम और साधारण सभा का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बचन बाई सुंदरलाल, सकरी में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारी हितों और सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान को केंद्र में रखा गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत तखतपुर की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती माधवी संतोष वस्त्रकार रहीं, जबकि अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के पवन कुमार शर्मा ने की। आयोजन में बड़ी संख्या में कर्मचारी, पदाधिकारी और सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
साधारण सभा में संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन
समारोह के प्रथम सत्र में आयोजित साधारण सभा के दौरान संगठन के नियमावली में आंशिक संशोधन, संघ के विस्तार और कर्मचारियों की एकजुटता जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस सत्र में अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा के साथ विशिष्ट अतिथि जी.आर. चंद्रा, संतोष कुमार वर्मा, हिमाचल साहू, किशोर शर्मा, श्रीमती मतीना बंजारे, रामकुमार यादव, कामेश्वर बैरागी, अनिल शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर आगामी दिनों की रणनीति पर चर्चा करते हुए संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया।
42 सेवानिवृत्त कर्मचारी-अधिकारियों का सम्मान
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कुल 42 सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारियों का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. श्रीमती माधवी संतोष वस्त्रकार ने अपने करकमलों से स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर सभी को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मचारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया तथा आयोजन के लिए तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की सराहना की।
संचालन और आभार
कार्यक्रम का संचालन शशिकांत सोनी, उमर कुरैशी एवं विजय श्रीवास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आभार प्रदर्शन श्रीमती प्रतिभा ठाकुर ने किया।
बड़ी संख्या में रही उपस्थिति
आयोजन में प्रमुख रूप से विजय श्रीवास, शशिकांत सोनी, विनोद पांडे, रामकुमार भोई, शशिभूषण मेरसा, प्रतीक कश्यप, राजेश्वर वस्त्रकार, नरेंद्र शुक्ला, दीपक कौशिक, संदीप ठाकुर, समीर कौशिक, राकेश गुप्ता, जलेश्वर प्रसाद साहू, श्रीमती ज्योति पाल, मीनाक्षी राज, आरती राजपूत, प्रतिभा सिंह, नलनी साहू, संतोषी यादव, सुनीता ध्रुव, सुलक्षणा खाडे, आशा पटेल, सीमा वर्मा, रंजू लता पांडे, जयंती खलखो, मनोरमा पांडे, अरुण रात्रे, नलिनी साहू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन संघ के प्रदेश महामंत्री हिमाचल साहू, तहसील शाखा सकरी अध्यक्ष विजय श्रीवास और तहसील शाखा तखतपुर अध्यक्ष शशिकांत सोनी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।



