Latest news

बिलासपुर में आईटीआई कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विमोचन, प्रदेशभर की मांगों को लेकर एकजुटता का संदेश

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर | 17 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कर्मचारी भवन, विवेकानंद कंपनी गार्डन के सामने स्थित परिसर में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ, बिलासपुर संभाग के कैलेंडर वर्ष 2026 का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


कैलेंडर विमोचन अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा, प्रदेश समन्वयक जी.आर. चंद्रा, प्रदेश महामंत्री हिमांचल साहू, जिला शाखा अध्यक्ष किशोर शर्मा, छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार साहू और जिला अध्यक्ष ओम नारायण त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से कैलेंडर का विमोचन किया। पदाधिकारियों ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संघ से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों की जायज मांगों को पूरा कराने के लिए संगठनात्मक एकता और समन्वय बेहद जरूरी है। कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठित होकर आवाज उठाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन किशोर शर्मा ने किया, जबकि राजेश दास मानिकपुरी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
विमोचन कार्यक्रम में गोविंद देवांगन, संदीप पाठक, दिनेश बोरकर, रामकुमार यादव, राजेश्वर वस्त्रकार, विजय श्रीवास, दुर्गेश कुमार साहू, राजेश दास, जे.पी. गढ़ेवाल, हरियर पाटले, दिनेश गुप्ता, हेमंत ठाकुर, प्रवीण सहित बड़ी संख्या में संघ के कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ, बिलासपुर संभाग के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।