Latest news

मनरेगा बचाओ संग्राम: मशाल यात्रा, अनशन और नुक्कड़ सभाओं के जरिए कांग्रेस का सड़क पर आंदोलन

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
6 Min Read

बिलासपुर।
केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के स्थान पर नया कानून लाने, योजना का नाम बदलने और नियमों में संशोधन के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 45 दिवसीय राष्ट्रव्यापी अभियान “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत बिलासपुर जिले में लगातार आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में जिला शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शेरू असलम के नेतृत्व में मंगलवार 13 जनवरी 2026 को शाम 8:00 बजे से गुरुनानक चौक, तोरवा से जगमल चौक तक मशाल यात्रा का आयोजन किया गया है।
इस मशाल यात्रा में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अमित पठनिया, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश सचिव एवं बिलासपुर प्रभारी जुल्फिकार अहमद तथा प्रदेश महासचिव आदिल आलम खैरानी की प्रमुख उपस्थिति प्रस्तावित है। जिला शहर युवा कांग्रेस ने अपने समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।
गांधी चौक में एक दिवसीय अनशन


रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गांधी चौक, बिलासपुर में एक दिवसीय अनशन आयोजित किया गया। अनशन की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि कांग्रेस इस संघर्ष को तब तक जारी रखेगी, जब तक ग्रामीणों और मजदूरों के रोजगार, आजीविका और जवाबदेही के अधिकार की बहाली नहीं हो जाती।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीण और गरीब परिवारों को कानूनी रूप से काम का अधिकार प्राप्त था, लेकिन नाम परिवर्तन और नियमों में बदलाव कर केंद्र सरकार इस अधिकार को कमजोर कर रही है।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि बीते दो वर्षों में ग्रामीण मजदूरों को 100 दिन का रोजगार भी नहीं मिल पाया, ऐसे में 125 दिन रोजगार देने के दावे पर सवाल खड़े होते हैं।
जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा है, जिसे धीरे-धीरे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
मस्तुरी में हाट बाजार से नुक्कड़ सभाओं का शुभारंभ
सोमवार को मस्तुरी बाजार में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत हाट बाजार नुक्कड़ सभा का शुभारंभ किया गया।


जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि मनरेगा मेहनतकशों का अधिकार है और इसे कमजोर करने की साजिश के खिलाफ गांव-गांव, पंचायत-पंचायत आंदोलन किया जाएगा।
मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि मनरेगा की गारंटी को कानून से हटाकर सरकार की मर्जी पर छोड़ने से ग्राम पंचायतों की भूमिका कमजोर हुई है और मजदूरी भुगतान पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रदर्शन, अनशन और सभाओं में शामिल प्रमुख नाम
इन सभी कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
उपस्थित प्रमुख नामों में —
महेंद्र गंगोत्री, सिद्धांशु मिश्रा, शैलेश पांडे, विजय केशरवानी, विजय पांडे, सियाराम कौशिक, प्रमोद नायक, राजेंद्र शुक्ला, पंकज सिंह, राजेश पांडे, भरत कश्यप, रामा बघेल, जितेंद्र पांडे, शेख नजरुद्दीन, सुभाष ठाकुर, गौरव ऐरी, अयूब खान, गजेंद्र श्रीवास्तव, पवन साहू, आशीष गोयल, ब्रह्मदेव सिंह, शाहनवाज, राकेश शर्मा, नरेंद्र बोलर, महेश दुबे, अभय नारायण राय, रविंद्र सिंह, सुधीर सिंह, समीर अहमद, सीमा घृतैस, शिल्पी तिवारी, स्वर्ण शुक्ला, पिंकी बत्रा, वहीदा खान, चित्रकांत श्रीवास, जावेद मेनन, लक्ष्मीनाथ साहू, बिहारी देवांगन, अमित यादव, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, भोलाराम साहू, शैलेंद्र जायसवाल, जुगल किशोर, दिलीप पाटिल, ओम कश्यप, अर्पित केशरवानी, गोपाल दुबे, आशुतोष शर्मा, विक्की यादव, राहुल वाधवानी, अंकित प्रजापति, बलविंदर सिंह, अखिलेश गुप्ता, विनय पांडे, सूर्यमणि तिवारी, प्रीति पाटनवार, जफर अली, करम गोरख, सुबोध केसरी, मनहरण लाल, भावेंद्र गंगोत्री, कृष्णमुरारी दुबे, प्रतीक तिवारी, शिव मुदलियार, इमरान हुसैन, जाहूर अली, दिनेश सूर्यवंशी, शुभलक्ष्मी सिंह, आशा भारद्वाज, महेंद्र साहू, दीपक राचेलवार, उतरा सक्सेना, अन्नपूर्णा ध्रुव, सुमन मरकाम, स्वप्निल श्रीवास्तव, हेमंत सिंह ठाकुर, वजीर अली, हरमिंदर शुक्ला, चंदन सिंह, विष्णु तिवारी, शाश्वत उपाध्याय, हैरी डेनियल, सुनील पांडे, राकेश केसरी, दिसू दुबे, अभिलाष रजक, सुरेंद्र तिवारी, जयपाल निर्मलकर, सुनील पाली, संजय सिंह, राहुल सिंह, शान सिंह, पवन सिंह, उदय सिंह, टीकम सिंह, गौरव परिहार, विनय शुक्ला, उमेश वर्मा, आयुष भट्ट, देवेंद्र कृष्णन, सुनील यादव, आकाश यादव, विनोद यादव, फिरतू यादव, संदीप यादव, दिनेश यादव, गौरीशंकर यादव, अमन यादव, नंदराम यादव, भूषण यादव, सुजल खरे, धर्मेंद्र वैष्णव, बबलू लूनिया, सीताराम, चित्ररेखा साहू, परदेसी राज, खेमलाल कुर्रे, रंजीत सिंह, सातवन टंडन, लोकेश नायक, सुबोध नायक, नवल किशोर, टी. महतराम सिंगरौल, पुरन दुबे, संत सर्वे, राकेश हर्ष, वीरेंद्र शर्मा, अमित साहू, विष्णु धनकर, मनीष सेंगर, भालचंद साहू, वसीम बख्श, शहजादा खान, सोहराब खान, राज चौहान, शुभम सोनी, अभिषेक सोनी, नलिन दडके, तुषार मेनडे, फरीदा बेगम, उमा खरे, शिवकुमार मनहर, दिलीप वर्मा, सतेंद्र जायसवाल, कौशिक धर, मनोज कुमार, पूरलचंद मनहर, पंकज मनहर, हनुमान कौशिक, संगीत मोइत्रा, डी. लास्कर, आदित्य ठाकुर, उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस ने जिलेभर में मनरेगा को लेकर जनजागरण अभियान को तेज किया है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।