Latest news

बिलासपुर ग्रामीण की नई एडिशनल एसपी बनीं मधुलिका सिंह, संभाला चार्ज

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव हुआ है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मधुलिका सिंह ने बिलासपुर ग्रामीण की एडिशनल एसपी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके चार्ज लेने के साथ ही जिले में अब चार एडिशनल एसपी पदस्थ हो गए हैं। वरिष्ठता और अनुभव को देखते हुए मधुलिका सिंह को ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मधुलिका सिंह ने एएसपी अर्चना झा की जगह ली है। जिले में इससे पहले भी वे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थ रह चुकी हैं, जिससे उन्हें जिले की भौगोलिक, सामाजिक और आपराधिक परिस्थितियों की गहरी समझ है। पुलिसिंग में उनकी दमदार कार्यशैली, व्यवहारिक दृष्टिकोण और निर्णय लेने की क्षमता की पहले से ही सराहना होती रही है।
बताया जाता है कि मधुलिका सिंह को जिले के अपराध तंत्र और राजनीतिक गठजोड़ की भी बेहतर समझ है, जिसके चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उन्हें विशेष बढ़त मिलती है। उनकी इस समझ से ग्रामीण इलाकों में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।
अधिकारियों ने दी बधाई
ग्रामीण एएसपी का चार्ज मिलने पर उन्हें जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बधाई दी। एएसपी अनुज कुमार और कोटा एसडीओपी नूपुर ने मधुलिका सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बढ़ेगी ग्रामीण इलाकों में पुलिस की सक्रियता
मधुलिका सिंह को एक सक्रिय और सख्त अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके ग्रामीण क्षेत्र की कमान संभालने से पुलिस की सक्रियता बढ़ने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण की उम्मीद की जा रही है। जिले के ग्रामीण अंचलों में कानून-व्यवस्था को लेकर अब पुलिस प्रशासन और ज्यादा मुस्तैद नजर आएगा।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।