पदक विजेता शेख अरबाज अली 13 जनवरी को अमरकंटक से बिलासपुर पहुंचेंगे
बिलासपुर। भारत सरकार खेल मंत्रालय एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित दुतीय खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 जोकि 5 जनवरी से 10 जनवरी तक दमन एंड दिउ में आयोजित हुई उक्त प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें बिलासपुर के होनहार पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट्स के खिलाड़ी शेख अरबाज अली ने कांस्य पदक प्राप्त कर बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है| संघ के प्रदेश सचिव शेख समीर ने बताया कि शेख अरबाज अली गत 3 वर्षों से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पांचवा और छटवा स्थान प्राप्त कर रहे थे पर इस बार उन्होंने खेलो इंडिया बीच गेम्स जैसे उच्च कोटि के प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त किया है यह बिलासपुर के लिए पहला उपलब्धि है जो किसी खिलाड़ी ने खेलो इंडिया बीच गेम्स मे पदक प्राप्त किया है शेख अरबाज अली की इस उपलब्धि पर श्री ए.एक्का सहायक संचालक खेल एवं कल्याण विभाग, श्री सुशील अमलेश जिला क्रीड़ा अधिकारी बिलासपुर, पेंचाक सिलाट संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष बाग,
छ.ग.एथलेटिक संघ के महासचिव श्री.अमरनाथ सिंह, वरिष्ठ पीटीआई श्री सुशील मिश्रा, पैरालंपिक संघ के पूर्व महासचिव श्री सूरज यादव, पेंचाक सिलाट संघ के संयुक्त सचिव श्री एम. रत्नाकर, श्रीमति सबीहा शेख,उपाध्यक्ष ममता पांडे, टीम के कोच मनीष निषाद, मैनेजर लिनीमा साहू आदि ने बधाई शुभकामनाएं दी.।



