

पुरुष टीम को रजत, महिला टीम को कांस्य पदक, पिरामिड स्पर्धा में भी कांस्य जीतकर रचा इतिहास
बिलासपुर। केंद्र शासित प्रदेश दीव में आयोजित द्वितीय खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी ताकत साबित कर दी है। 7 जनवरी 2026 को हुए मुकाबलों में छत्तीसगढ़ की पुरुष मलखंभ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम चैंपियनशिप में रजत पदक, जबकि महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही महिला वर्ग ने पिरामिड प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ की झोली में एक और उपलब्धि डाल दी।
द्वितीय खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ मलखंभ दल ने तकनीक, संतुलन और साहस का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
पुरुष वर्ग की टीम ने टीम चैंपियनशिप में 121.90 अंक अर्जित कर रजत पदक, जबकि महिला टीम ने 77.60 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा महिला टीम ने पिरामिड स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।
इस प्रदर्शन के साथ खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ ने कुल 6 रजत और 12 कांस्य, यानी 18 पदक अपने नाम किए हैं, जो राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
छत्तीसगढ़ मलखंभ टीम – खिलाड़ी सूची
महिला खिलाड़ी दल
दुर्गेश्वरी कुमेटी
हिमांशी उसेन्डी
सरिता पोयम
अनिता गोटा
रोशनी धीवर
किरण यादव
पुरुष खिलाड़ी दल
राजेश कोर्राम
मानू धुरूव
राजेश सलाम
राकेश वरदा
अतीफ रजा खान
यशपाल बरेठ
सभी खिलाड़ी बिलासपुर, जांजगीर और नारायणपुर जिलों से हैं।
अधिकारी वर्ग
प्रेमचंद शुक्ला
डॉ. राजकुमार शर्मा
लगातार तीसरे वर्ष शानदार प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि बीते दो वर्षों से छत्तीसगढ़ की मलखंभ टीम बीच गेम्स में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रही है। इस वर्ष भी रजत और कांस्य पदक जीतकर टीम ने छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय खेल पटल पर मजबूती से कायम रखा है।
बधाइयों का तांता
इस शानदार उपलब्धि पर केन्द्रीय शहरी आवास राज्य मंत्री व सांसद तोखन साहू, छत्तीसगढ़ शासन के खेल मंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, खेल संचालक सुश्री तनुजा सलाम, खेल अधिकारियों सहित
अनिल टाह (संरक्षक, मलखंभ संघ),
डॉ. राजकुमार शर्मा (महासचिव),
वीरेंद्र तिवारी, बिसन कसेर (उपाध्यक्ष द्वय),
अनिल सिंह (कोषाध्यक्ष),
डॉ. प्रमोद यादव, मिलिंद भानदेव, विशाल दुबे, पुष्कर दिनकर, मनोज प्रसाद, प्रशांत तिवारी, किशोर कुमार वैष्णव, राजा सरकार
सहित अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला ने दी।



