Latest news

सफर एक शिक्षक की यात्रा है जो बच्चों को मंजिल तक पहुंचायेगा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

डा. सी वी रमन विश्वविद्यालय में सफर पुस्तक की चर्चा

बिलासपुर सफर पुस्तक एक प्रेरणादायक अहसास है जो हर व्यक्ति को प्रेरित करेगा लेखक जय कौशिक ने सफर के बारे में बताते हुए कहां कि यह यात्रा का वर्णन नहीं बल्कि शिक्षक की सोच है जो अपने स्कूल के बच्चो को समाज के हर वर्ग के बच्चो को प्रेरित करेगा सफलता की राह दिखाने का प्रेरणादायक प्रयास है । डा. सी वी रमन विवविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार घोष जी और कुलसचिव डा.अरविंद तिवारी जी, उप सचिव नीरज कश्यप जी,डा. शंकर यादव जी , अमित जायसवाल ,किशोर सिंह ठाकुर,डा राहुल पाण्डेय जी, डा ज्योति बाला गुप्ता, डा. अनुपम तिवारी ,डा राजीव पीटर्स सहित सभी विश्वविद्यालय परिवार ने सफर की पहली झलक देखी सभी ने सफर के अहसास के लिए जय कौशिक को जो कि हाल ही में राज्यपाल शिक्षक सम्मान के लिए चयनित हुए है बधाई शुभकामनाए दी और कहां कि टैलेंट को पहचान कर शिक्षा के विकास और जागरुकता के लिए जैसे विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है वैसे ही शिक्षक का दायित्व है कि इस कार्य में सभी स्वविवेक से आगे आये ताकी सभी तक शिक्षा का प्रकाश फैल सके।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।