Latest news

शासकीय प्राथमिक शाला कुटिपारा मोपका में प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती मनाई गई

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर – देश की प्रथम महिला शिक्षिका श्रीमती सावित्री बाई फूले जी की जयंती मनाई गई । शासकीय प्राथमिक शाला कुटी पारा मोपका में बच्चों के बीच मनाया गया । मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय टांडे जी , डा सुनील कुमार यादव जिला अध्यक्ष ओबीसी महासभा की अध्यक्षता एवम अतिथि श्री भरत लाल धुरी ,भावन धनवार जी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

श्रीमती गायत्री धूरी ,अनीता धूरी ,बृहस्पति धुरी ,सरिता धुरी , मनोज ठाकुर ,संजय शर्मा , नवरत्न जी , प्रधान पाठिका अर्चना भारद्वाज की उपस्थिति रहे । फूले जी की जयंती पर उपस्थित बच्चों के साथ जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हाइव विजय टांडे जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया की श्रीमती सावित्री बाई फूले जी ने सर्व प्रथम ख़ुद शिक्षा पायी इसके बाद समाज में शिक्षा को आगे बढ़ाते हुवे शिक्षा का प्रचार प्रसार कर स्त्री शिक्षा को आगे बढ़ाया है उनके प्रेरणा दायी शिक्षा से समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली ।
इस अवसर पर डा सुनील कुमार यादव ने कहा कि श्रीमती सावित्री बाई फुले जी ने स्त्री शिक्षा का प्रचार प्रसार में अपना जीवन लगाया आज जो स्थिति हमे दिखती है वह उस समय डाली गई नीव का ही परिणाम है हमे सावित्री बाई फुले जी के साथ ज्योतिबा फुले को भी स्मरण करना चाहिए जिनके कार्य आज भी प्रांसगिक है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।