

00 कवि सम्मेलन में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री
बिलासपुर।सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नो फ्लाइंग जोन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दो ड्रोन ऑपरेटर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अरपा रिवर व्यू कार्यक्रम के दौरान बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के मामले में प्रबंधक धाराओं के तहत केस दर्ज कर दोनों ड्रोन जब्त कर लिए गए हैं। रविवार की रात पुलिस मैदान में आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिरकत करेंगे। सुरक्षा के माध्यम से पुलिस ने आसपास के इलाके को जो ड्रोन जोन घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बिना किसी अनुमति के ड्रोन उड़ा रहे हैं। अरपा रिवर व्यू कार्यक्रम एक नो फ्लाइंग जोन में आयोजित किया गया था, जहां सुरक्षा कारणों से ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर दोनों ड्रोन ऑपरेटर्स को पकड़ा और उनके ड्रोन जप्त कर लिए।
जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है, उनमें पहला नाम ताहा भारमल (पिता तुराब भारमल) का है, जो 23 वर्षीय युवक है और तेलीपारा काली मंदिर के पास का निवासी है। वहीं, दूसरा आरोपी अदनान सैफी (पिता बुरहानुद्दीन) भी 23 वर्ष का है और फजलबाड़ा, गांधी चौक के पास थाना कोतवाली क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी एक गंभीर खतरा हो सकता है। ऐसे कार्यक्रमों में ड्रोन का उपयोग प्रतिबंधित होने का मुख्य कारण यह है कि इससे सुरक्षा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रबंधक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही जप्त किए गए ड्रोन की भी तकनीकी जांच की जाएगी।
पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की ड्रोन गतिविधि के लिए प्रशासन से अनुमति प्राप्त करें। बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना कानूनी अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो।



