Latest news

पुलिस चौकी में शराब पार्टी, वायरल वीडियो में वर्दी पर दाग — धमकी, बदसलूकी और शराबखोरी का पूरा खेल कैमरे में कैद, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर।
कानून की रक्षा की शपथ लेने वाली वर्दी जब खुद शराब के नशे में अपनी सीमाएँ भूल जाए, तो सवाल सिर्फ शर्म का नहीं बल्कि सिस्टम की सड़न का हो जाता है। बिलासपुर में मोपका पुलिस चौकी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो आरक्षक चौकी परिसर में बैठे शराब पीते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में न सिर्फ शराब पीने की तस्वीरें हैं, बल्कि कैमरा देखते ही एक आरक्षक गाली-गलौज, बदसलूकी और जान से मारने की धमकी देता भी सुनाई देता है।



बुधवार देर रात का बताया जा रहा यह वीडियो अब पूरे बिलासपुर में चर्चा का विषय बन गया है। युवक, जो किसी काम से चौकी पहुंचा था, जब चौकी के एक कमरे में दाखिल हुआ तो उसने देखा कि दो आरक्षक वहां शराब के साथ बैठकर जाम छलका रहे थे।
युवक ने यह दृश्य अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड कर लिया, लेकिन जैसे ही उनमें से एक आरक्षक—जिसकी पहचान आरक्षक संतोष राठौर के रूप में हुई है—ने कैमरा देखा, वह भड़क उठा। वीडियो में आरक्षक युवक पर धमकी भरे लहज़े में चिल्लाते हुए दिखाई देता है। युवक का आरोप है कि उस दौरान उसे जान से मारने तक की धमकी दी गई।
यह पूरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रशासन की कार्रवाई:
वीडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर पुलिस प्रशासन हरकत में आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर की ओर से कड़ा आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि:
वीडियो में दिखे दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
उप पुलिस अधीक्षक (मानव संसाधन) को पूरे प्रकरण की जांच कर 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
शराब सेवन न केवल पुलिस आचरण का उल्लंघन है बल्कि विभागीय सेवा शर्तों के खिलाफ भी।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
कमरे में मेज पर शराब की बोतलें
दो आरक्षक जाम टकराते और नशे में
कैमरा जैसे ही सामने आया —
◼ धमकी
◼ दबंगई
◼ और चौकी परिसर में सत्ता का दुरुपयोग

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।