Latest news

एसआईआर 2025 की समीक्षा पर भाजपा का संभागीय जमावड़ा, पूरे बूथ नेटवर्क को सक्रिय करने की रणनीति तेज

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read


बिलासपुर। बिलासपुर स्थित उद्योग भवन में भारतीय जनता पार्टी ने एसआईआर 2025 निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संभागीय स्तर की रणनीतिक बैठक आयोजित की, जहां बूथ लेवल से लेकर प्रभारी संरचना तक संगठन की गतिविधियों का व्यापक मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी के बीच पूरे संभाग में मतदाता सूची अद्यतन अभियान को केंद्र में रखा गया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ वॉर्ड तक की गतिविधियों पर फोकस रखते हुए जनसंपर्क की रफ्तार, बीएलए की मौजूदगी और फार्म अपडेट की स्थिति जैसे मुद्दों पर प्रत्यक्ष जानकारी ली। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों की प्रगति रिपोर्ट साझा की। सिंहदेव ने बूथों पर जाकर बीएलए की सक्रियता और मतदाता सूची में नए नाम जुड़ने की रफ्तार की समीक्षा की बात कही।
लद्दाख के पूर्व सांसद एवं छत्तीसगढ़ के एसआईआर प्रभारी जामयांग त्येरिंग नायाग्याल ने जिला, मंडल और बूथ स्तर पर अब तक चले अभियान के चरणों को पदाधिकारियों से सुना और आगे की गति को लेकर रणनीतिक चर्चा की। संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से नये मतदाता पंजीयन के प्रभाव और क्षेत्रीय सक्रियता पर रिपोर्ट ली।
बैठक में संभाग और जिले के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति के साथ राजनीतिक समन्वय, आगामी चरणों की तैयारी और संरचनागत मजबूती को प्राथमिकता में रखा गया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और बूथ स्तर के प्रतिनिधि शामिल रहे।
संभाग के सभी जिलों की इकाइयों ने अपने-अपने क्षेत्रों में हुए कार्यों, मतदाता जोड़ने की स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उद्योग भवन में हुई इस बैठक को प्रदेश स्तर की एसआईआर पड़ताल में अहम माना गया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।