Latest news

छत्तीसगढ़ में IPS अफसरों का बड़ा फेरबदल: 4 जिलों के SP बदले, आईपीएस अंकिता शर्मा अब राजनांदगांव की कप्तान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने शुक्रवार देर रात 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इन बदलावों में चार जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। राजनांदगांव, सक्ती, कोंडागांव और मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति की गई है।
आदेश के मुताबिक, राजनांदगांव एसपी मोहित गर्ग को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाकर पुलिस मुख्यालय (PHQ) रायपुर भेजा गया है। उनकी जगह अंकिता शर्मा, जो अब तक सक्ति की एसपी थीं, को राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
नई पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं:
मोहित गर्ग – सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय रायपुर।
चंद्रमोहन सिंह – निदेशक, आपातकालीन सेवाएं।
अंकिता शर्मा – पुलिस अधीक्षक, राजनांदगांव।
यदुवली अक्षय सिदार – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय रायपुर।
रतना सिंह – पुलिस अधीक्षक, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।
प्रफुल्ल ठाकुर – पुलिस अधीक्षक, सक्ती।
पंकज चंद्रा – पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव।
राज्य सरकार ने यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक बताया है। माना जा रहा है कि आगामी त्यौहारों और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण तबादला सूची जारी की गई है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।