मो इसराइल
बिलासपुर। आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) कोनी-बिलासपुर में रविवार को वार्षिक दीक्षांत समारोह 2025 का आयोजन गरिमामय माहौल में किया गया। इस अवसर पर संस्था के एनसीवीटी प्रशिक्षण प्राप्त टॉपर प्रशिक्षार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।






समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ए.के. सोनी, संयुक्त संचालक (औद्योगिक प्रशिक्षण), बिलासपुर संभाग, तथा संस्थान के प्राचार्य नवीन कुमार साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि— “औद्योगिक प्रशिक्षण केवल रोजगार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में पहला कदम है। प्रशिक्षार्थी अपनी सीखी हुई दक्षताओं से उद्योग जगत में नई पहचान बनाएंगे।”
कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही विभिन्न ट्रेडों में श्रेष्ठ उपस्थिति और अनुशासन के लिए भी विशेष सम्मान दिए गए।
संस्थान के प्राचार्य नवीन कुमार साहू ने कहा कि यह उपलब्धि प्रशिक्षकों के परिश्रम और विद्यार्थियों की लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आईटीआई कोनी ने लगातार उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले ही नहीं, राज्य स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है।
समारोह में प्रशिक्षकगण, कर्मचारी, अभिभावक और बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण अधिकारी द्वारा किया गया और अंत में आभार प्रदर्शन संस्था के वरिष्ठ अधिकारी ने किया।
🔹 कार्यक्रम तिथि: 06 अक्टूबर 2025, समय 12:30 बजे
🔹 स्थान: आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी-बिलासपुर
🔹 मुख्य अतिथि: ए.के. तोली, संयुक्त संचालक (औद्योगिक प्रशिक्षण), बिलासपुर
🔹 विशेष उपस्थिति: नवीन कुमार साहू, प्राचार्य, आईटीआई कोनी



