Latest news

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए शहर के घाट तैयार,निगम का दावा पुख्ता हैं इंतजाम

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

व्यवस्था बनाने सौंपे गए है दायित्व 

विसर्जन स्थल में साफ-सफाई,लाइट की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश 

बिलासपुर- निगम कमिश्नर अमित कुमार के द्वारा दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए घाट में पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश पर नगर पालिक निगम द्वारा शहर के प्रमुख विसर्जन स्थल समेत अन्य स्थानों पर व्यवस्था की गई है। विसर्जन स्थलों में पर्याप्त रोशनी,साफ-सफाई,मंच और लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है,शहर के छठघाट और पचरीघाट में प्रमुख तौर विसर्जन की तैयारी की गई है,इसके अलावा भी अन्य स्थानों पर भी तैयारी की गई है। इसके लिए अपर आयुक्त खजांची कुम्हार और मुख्य अभियंता राजकुमार मिश्रा को संयुक्त रूप से नोडल ऑफिसर बनाया गया है और सभी जोन कमिश्नरों को अपने अपने क्षेत्रों के विसर्जन स्थलों पर आवश्यक अनुषांगिक व्यवस्था के निर्देश दिए गए है ।

     शहर में अनेक स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गई है, नगर निगम ने अपने सीमा क्षेत्रों के प्रमुख पचरीघाट,छठघाट, सरकंडा समेत अन्य विसर्जन स्थलों में तैयारियां की है। इसके लिए पूर्व में ही अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए थे । प्रमुख विसर्जन स्थल पचरीघाट, छठघाट में मंच निर्माण,लाइट,बैरिकेडिंग,वाच टावर, साउंड की व्यवस्था के निर्देश संबंधित जोन को दिए गए है । स्वास्थ्य विभाग को सफाई के भी निर्देश दिए गए है। विसर्जन स्थल में सुरक्षा के मद्देनजर गोताखोर, बोट,लाइफ जैकेट,ट्यूब जैसे सुरक्षा उपकरण के साथ नगर सेना की टीम को भी तैनात रहने के निर्देश है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।