Latest news

दशहरा पर सिम्स अस्पताल में 24×7 चिकित्सकीय इंतज़ाम, विभागाध्यक्षों ने जारी किया ड्यूटी रोस्टर

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil

बिलासपुर। दशहरा पर्व पर मरीजों की बढ़ी भीड़ और आकस्मिक परिस्थितियों को देखते हुए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान संबद्ध सिम्स चिकित्सालय (बिलासपुर) में 24 घंटे निरंतर चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस संबंध में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक कार्यालय से आदेश जारी कर विभागाध्यक्षों के प्रस्ताव पर विशेष ड्यूटी रोस्टर तय किया गया है।

विशेष ड्यूटी पर रहेंगे चिकित्सक

जारी आदेश के अनुसार 2 अक्टूबर 2025 (गुरुवार, दशहरा पर्व) को विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की 24X7 ऑन कॉल ड्यूटी लगाई गई है।

  • मेडिसिन विभाग – डॉ. नवीन अग्रहरि (मो. 8850081113)
  • सर्जरी विभाग – डॉ. अशुतोष कोरी (मो. 8349942968)
  • ऑर्थोपेडिक्स विभाग – डॉ. कोमल प्रसाद देवांगन (मो. 9681166199), डॉ. संजय कुमार घिल्ले (मो. 9038919277)
  • पीडियाट्रिक्स विभाग – डॉ. अभिषेक कलवानी (मो. 9689495253), डॉ. समीर कुमार जैन (मो. 9425635764)
  • ईएनटी विभाग – डॉ. विद्याभूषण साहू (मो. 7509341452)

सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने मोबाइल फोन लगातार चालू रखें, समय-समय पर भर्ती मरीजों की स्थिति की जानकारी लेते रहें और सूचना मिलने पर शासकीय वाहन का इंतजार किए बिना अपने संसाधन से तुरंत वार्ड में पहुँचें।

ओटी और आईसीयू को लेकर सख्त निर्देश

अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया है कि दशहरा पर्व के दौरान आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने हेतु ओ.टी., आई.सी.यू., जीवन रक्षक उपकरण, ब्लड और दवाइयाँ पूरी तरह तैयार रखी जाएं। चिकित्सक दल को भी हमेशा उपलब्ध रहने का आदेश दिया गया है।

नर्सिंग स्टाफ और परिचारिकाओं के लिए निर्देश

  • परिचारिका अधीक्षक को आदेश दिया गया है कि नर्सिंग स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर एक दिन पूर्व कार्यालय और कैजुअल्टी ओपीडी में भेजा जाए।
  • सभी वार्ड प्रभारी परिचारिकाओं को आकस्मिक परिस्थिति के लिए दवाइयों और उपकरणों के साथ सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
  • मेडिसिन स्टोर शाखा को भी आपातकालीन ओपीडी की दवाइयाँ जांच कर तैयार रखने के आदेश दिए गए हैं।

आपातकालीन संपर्क नंबर जारी

जरूरत पड़ने पर आपातकालीन विभाग सिम्स से सीधे संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए दूरभाष क्रमांक 7587486407 और 222301 उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना

इस आदेश की प्रतियां कलेक्टर, अधिष्ठाता (सिम्स), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विभागाध्यक्षों सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को प्रेषित की गई हैं, ताकि किसी भी परिस्थिति में समन्वय बना रहे।

दशहरा पर्व पर सतर्क स्वास्थ्य सेवाएँ

अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान भी मरीजों को उपचार में कोई बाधा नहीं आएगी। आकस्मिक स्थितियों से निपटने के लिए पूरे चिकित्सा दल और उपकरणों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।