Latest news

“एक ही दिन में तीन बड़ी कार्रवाइयाँ – गुंडा, हिस्ट्रीशीटर और इनामी फरार आरोपी सलाखों के पीछे”

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil

बिलासपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों पर पुलिस ने गुरुवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई की। तीन अलग-अलग प्रकरणों में फरार और हिस्ट्रीशीटर आरोपियों को धर दबोचा गया। इनमें कहीं गांव में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गुंडा पकड़ा गया तो कहीं होटल में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी सलाखों के पीछे पहुँचा। वहीं हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध में फरार चल रहे इनामी आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


1️⃣ गुंडागर्दी कर गांव में दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

  • आरोपी: राहुल वर्मा पिता संतोष वर्मा (23), निवासी ग्राम जलसो थाना कोनी
  • वारदात: दिनांक 24.09.25 को आरोपी चाकू लहराते हुए बाजारपारा में लोगों को गाली-गलौज कर रहा था और डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था।
  • पुलिस कार्रवाई: सूचना पर कोनी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा और उसके पास से चाकू जब्त किया।
  • बैकग्राउंड: आरोपी पर पहले से 06 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने उसे गुंडा बदमाश सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।

2️⃣ होटल में तोड़फोड़ व धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर काबू

  • आरोपी: वसीम खान, थाना तारबाहर क्षेत्र
  • वारदात: आरोपी वसीम खान ने अपने साथियों के साथ होटल परिसर की बाउंड्रीवाल तोड़ी, ऑफिस में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
  • पुलिस कार्रवाई: तारबाहर थाना पुलिस ने गवाहों के बयान और सबूतों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता साबित कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
  • बैकग्राउंड: आरोपी वसीम खान के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

3️⃣ इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार – हत्या प्रयास का आरोपी धरा गया

  • आरोपी: लोकेश सिंह पिता विजय सिंह (46), निवासी पौसरा, थाना कोनी
  • वारदात: दिनांक 26.06.25 को हत्या के प्रयास का गंभीर अपराध कर फरार हो गया था।
  • पुलिस कार्रवाई: आरोपी पर ₹5,000 का इनाम घोषित था। लगातार तलाश के बाद 24.09.25 को कोनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
  • बरामदगी: आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा जब्त किया गया।
  • बैकग्राउंड: आरोपी अब तक फरार था, लेकिन पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस की सख्ती – अपराधियों में खौफ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। पुलिस का फोकस है कि किसी भी कीमत पर गुंडागर्दी, तोड़फोड़, धमकी और गंभीर अपराध करने वालों को बख्शा न जाए।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।