Latest news

अरपा तट पर सजेगा भव्य दुर्गोत्सव: विशाल प्रतिमा, महलनुमा पंडाल और लेजर शो बनेगा आकर्षण,  जानिए और क्या-क्या होगा….

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
4 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर। सुभाष नगर स्थित आदर्श दुर्गा उत्सव सेवा समिति इस बार नवरात्रि महोत्सव को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने जा रही है। श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगे इस आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लगभग 25,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में राजस्थान के महलनुमा स्वरूप का भव्य पंडाल तैयार होगा, जहां माँ दुर्गा विराजमान होंगी। यह पंडाल कोलकाता के नामचीन कलाकारों द्वारा बनाया जा रहा है।

आदर्श दुर्गा उत्सव समिति, सुभाष नगर के अध्यक्ष जवाहर सराफ और वरिष्ठ सदस्य महेश दुबे  ने मीडिया को यह जानकारी दी।

इतना ही नहीं, छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकारों द्वारा निर्मित 25 फीट ऊँची और 45 फीट चौड़ी माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। समिति सदस्य विनय सोनी के विशेष सहयोग से बनाई जा रही यह प्रतिमा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक होगी बल्कि श्रद्धालुओं के लिए अद्भुत दर्शन का अवसर भी प्रदान करेगी।

आकर्षण के केंद्र

  • प्रतिदिन नदी के उस पार से लगभग 1 किलोमीटर क्षेत्र में लेजर लाइट शो और फाउंटेन शो का आयोजन।
  • कार, मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक वाहन समेत सैकड़ों पुरस्कारों वाला लकी ड्रा
  • उत्तराखंड के कारीगरों द्वारा निर्मित चार धाम की झांकी
  • बच्चों के लिए आनंद मेला व मीना बाजार।
  • 10 दिवसीय रामलीला मंचन और रावण दहन
  • प्रज्ञा भारती जी द्वारा विशेष “माँ अरपा आरती” (23 सितम्बर)।

विशेष कार्यक्रम
22 सितम्बर को चुनरी यात्रा हरदेव लाल मंदिर से प्रारंभ होकर आदर्श चौक व प्रस्तावित रिवर व्यू रोड में माता रानी के चरणों में अर्पित होगी। यह यात्रा समिति के पुराने और नए स्थान की भावनात्मक संधि का प्रतीक बनेगी।
23-24 सितम्बर को समाज प्रमुखों, सभी दुर्गा समितियों के पदाधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले युवक-युवतियों का सम्मान समारोह आयोजित होगा।
वरिष्ठ नागरिकों और विशेष बच्चों के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है।

सांस्कृतिक आभा में रंगे आयोजन
समिति की महिलाएँ 26 और 27 सितम्बर को पारंपरिक भारतीय परिधान में गरबा प्रस्तुत करेंगी। इस दौरान 10 दिनों तक विविध धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी चलेगी, जो शहरवासियों को भक्ति और सांस्कृतिक एकता की अनुभूति कराएगी।


दुर्गोत्सव के मुख्य आकर्षण

  • 25,000 वर्ग फीट का महलनुमा पंडाल (राजस्थान शैली)
  • 25 फीट ऊँची और 45 फीट चौड़ी माँ दुर्गा प्रतिमा (कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकारों द्वारा निर्मित)
  • लेजर व फाउंटेन शो – प्रतिदिन 1 किलोमीटर क्षेत्र में
  • लकी ड्रा – कार, मोटरसाइकिल, इलेक्ट्रिक वाहन सहित सैकड़ों पुरस्कार
  • चार धाम की झांकी (उत्तराखंड कारीगरों द्वारा निर्मित)
  • 10 दिवसीय रामलीला मंचन और रावण दहन
  • प्रज्ञा भारती जी द्वारा माँ अरपा आरती – 23 सितम्बर
  • चुनरी यात्रा – 22 सितम्बर (हरदेव लाल मंदिर से रिवर व्यू रोड तक)
  • सम्मान समारोह – 23-24 सितम्बर
  • महिला गरबा – 26-27 सितम्बर, पूर्ण भारतीय परिधान में
  • बच्चों के लिए आनंद मेला (मीना बाजार)
  • वरिष्ठ नागरिकों और विशेष बच्चों के लिए दर्शन की विशेष व्यवस्था
खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।