Mohammed israil
बिलासपुर। अवैध नशे के कारोबार पर बिलासपुर पुलिस ने एक और करारी चोट की है। थाना कोटा और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने ग्राम कलमीटार रेलवे अंडरब्रिज के पास दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित ओनेरेक्स कफ सिरप बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी नशे के इस जहर को अवैध बिक्री के लिए ले जा रहे थे।
🚨 कैसे हुई कार्रवाई

मुखबिर की सूचना पर 14 सितंबर को पुलिस टीम ने घेराबंदी की। दोनों संदेहियों की तलाशी में –
- धरमदास यादव (30 वर्ष) : थैले से 30 शीशियां (कुल 3000 एमएल) बरामद।
- सुनील साहू (38 वर्ष) : बैग से 39 शीशियां (कुल 3900 एमएल) बरामद।
कुल 69 शीशियां (6900 एमएल), कीमत ₹6900/- जब्त की गई। आरोपियों पर धारा 21 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कानून का शिकंजा
- आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) लागू।
- न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
- कोर्ट में पेशी के बाद आगे की कार्यवाही जारी।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आरक्षक शैलेन्द्र दिनकर, रामलाल सोनवानी, एसीसीयू से प्र.आर. देवमून पुहुप, आरक्षक महादेव कुजूर, अविनाश कश्यप, तदबीर पोर्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समाज के लिए चेतावनी
- प्रतिबंधित कफ सिरप युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेल रहा है।
- पुलिस लगातार ऐसी कार्रवाइयों से नेटवर्क तोड़ने में लगी है।
- आम नागरिकों से अपील : संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।



