Latest news

करही की करुणा : जहरीली शराब ने ली दो की जान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

Mohammed israil

बिलासपुर,जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में जहरीली शराब पीने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सूरज यादव और मनोज कश्यप के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों ने सुबह गिप्सी फाइन व्हिस्की का सेवन किया था। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। एक युवक की मौत मौके पर हो गई जबकि दूसरे ने सारंगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही जिले के पुलिस अधीक्षक ने बिर्रा थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर पीएम रिपोर्ट में शराब में जहरीले पदार्थ की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब हर एंगल से जांच में जुटी है कि शराब पहले से ही मिलावटी थी या किसी ने रंजिशवश उसमें जहर मिलाया।


जांच के मुख्य बिंदु

  • शराब में पहले से था जहरीला तत्व या बाद में मिलाया गया?
  • किसने सप्लाई की थी गिप्सी फाइन व्हिस्की?
  • कहीं यह साजिश तो नहीं?

करही का काला इतिहास

इसी गांव में कुछ समय पहले उप सरपंच महेन्द्र बघेल की हत्या शराब पार्टी के बहाने की गई थी। बाद में मामले का खुलासा हुआ और आरोपी जेल भेजा गया।


लोफंदी की गूँज

बिलासपुर के लोफंदी गांव में इसी साल जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो चुकी है। उस समय भी प्रशासनिक लापरवाही और मिलावटखोरों की साजिश उजागर हुई थी।


ग्रामीणों की आशंका

ग्रामीणों का कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित षड्यंत्र भी हो सकता है। गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।