Latest news

मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लीटर अवैध महुआ शराब ज़ब्त

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

सक्ती। जिला सक्ती के मालखरौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने ग्राम सिंघरा निवासी एक व्यक्ति को 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। जब्ती शराब की अनुमानित कीमत 2200 रुपए बताई गई है।


गिरफ्तार आरोपी

  • नाम: सोनाऊ राम टंडन पिता सुखराम टंडन
  • उम्र: 53 वर्ष
  • निवासी: ग्राम सिंघरा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रा.पु.से) एवं एसडीओपी श्री मनीष कुंवर (रा.पु.से) के मार्गदर्शन में क्षेत्र में हो रही अवैध शराब बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई।


कैसे हुई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सोनाऊ राम टंडन अपने घर आंगन में अवैध शराब रखे हुए है और ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में 22 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का कृत्य आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पाए जाने पर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


कार्रवाई में शामिल टीम

थाना प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के निर्देशन में—

  • स.उ.नि. दिलीप खलखो
  • प्रधान आरक्षक कमल किशोर साहू
  • आरक्षक अजय खैरवार, हरीश चंद्रा, बैठियार सिदार
    का सराहनीय योगदान रहा।

पुलिस का संकल्प : जिले में अवैध शराब के कारोबार और तस्करी पर सख्त नकेल कसना।
🔹 संदेश : पुलिस अधीक्षक का स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी हाल में अवैध शराब बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।