Mohammed israil
रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बिलासपुर। जिले में हो रही पशु तस्करी पर शिकंजा कसते हुए रतनपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह (आईपीएस) के कड़े निर्देशों के बाद एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने रात में ऑपरेशन चलाकर पशु तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 17 नग मवेशियों से भरा आयशर ट्रक जब्त किया, जिसमें दो भैंसे मृत और एक घायल अवस्था में मिले।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
दिनांक 10 सितंबर 2025 की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग पर रतनपुर की ओर आ रहा आयशर ट्रक (सीजी 04••••••) मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर उत्तरप्रदेश के बूचड़खाने ले जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रोका।
जैसे ही पुलिस ने ट्रक रोका, चालक मौके से भाग निकला, लेकिन गाड़ी में सवार एक अन्य युवक को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहरुख कुरैशी पिता इदरीश कुरैशी (उम्र 25 वर्ष), निवासी दढ़ी हसनपुर, थाना चुसाना, जिला सामली (उत्तरप्रदेश) बताया।
ट्रक से बरामद मवेशी
पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें कुल 17 नग मवेशी मिले, जिनमें 13 भैंसे, 2 भैंस और 2 भैंसे मृत अवस्था में थे। मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूर तरीके से भरा गया था। मौके पर ही पंचनामा तैयार कर आरोपी से वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई कागज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी का कबूलनामा
आरोपी शाहरुख कुरैशी ने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध तस्करी की बात स्वीकार की। उसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने कुल 17 मवेशियों (कीमत लगभग 5,95,000 रुपये), आयशर ट्रक (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) और दो मोबाइल फोन (कीमत 14,000 रुपये) सहित कुल 16,09,000 रुपये की संपत्ति जब्त की।
कप्तान का कड़ा संदेश
एसएसपी राजनेश सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में पशु तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों को चेतावनी दी है कि पशु क्रूरता और अवैध व्यापार के खिलाफ सतत कार्रवाई करें।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
🔹 पुलिस की बहादुरी
- एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में ऑपरेशन
- थाना प्रभारी रतनपुर संजय सिंह राजपूत की सक्रियता
- पीछा कर ट्रक रोका गया, मौके पर पंचनामा तैयार
🔹 जब्त संपत्ति का ब्योरा
- 17 मवेशी – कीमत 5,95,000/- रुपये
- आयशर ट्रक – कीमत 10,00,000/- रुपये
- मोबाइल फोन – कीमत 14,000/- रुपये
👉 कुल जब्ती – 16,09,000/- रुपये
🔹 आरोपी का विवरण
- नाम: शाहरुख कुरैशी
- पिता का नाम: इदरीश कुरैशी
- उम्र: 25 वर्ष
- निवासी: दढ़ी हसनपुर, थाना चुसाना, जिला सामली (उ.प्र.)
🔹 कार्रवाई में शामिल टीम
- एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय
- थाना प्रभारी रतनपुर संजय सिंह राजपूत
- बेलगहना प्रभारी उनि राज सिंह
- सउनि पवन सिंह
- आरक्षक: महादेव कुजूर, मुकेश सूर्यवंशी, अविनाश शर्मा, योगेश पांडे, अभिषेक कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, राजेंद्र साहू, हरनारायण नेटी, हरिशंकर चंद्रा



