Latest news

Breaking news रायगढ़ में सनसनी : पांच दिन से लापता पूरा परिवार, गोबर के ढेर से मिली चार लाशें

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
3 Min Read

Mohammed israil


बिलासपुर- रायगढ़।रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खरसिया थाना क्षेत्र के राजीव नगर ठुसेकेला गांव में पांच दिन से लापता पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों की लाशें बरामद हुई हैं। बंद घर के पीछे बाड़ी से उठी बदबू ने इस खौफनाक राज से पर्दा खोला। ग्रामीणों ने जब गोबर के ढेर से दुर्गंध महसूस की, तो तुरंत पुलिस को खबर दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो चारों शव सड़े-गले हालत में मिले। मृत पति की पहचान बुधराम उरांव के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी और बच्चों की पहचान अभी आधिकारिक रूप से नहीं हो सकी है। फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच कर रही है और हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों है।

पुलिस की तफ्तीश जारी
प्राथमिक अनुमान के मुताबिक यह मामला हत्या का है, लेकिन इसके पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हुई है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।


मामूली विवाद में खून की नदियां : बांस की लकड़ी के झगड़े में छोटे भाई ने कर दी बड़े की हत्या

सुकमा।
इधर, सुकमा जिले के छिंदगढ़ थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बांस की लकड़ी को लेकर हुए मामूली विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी।

मृतक की पहचान सोमा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई सुकालू है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्रामीणों का कहना है कि भाइयों के बीच झगड़ा पुराना था, लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि यह विवाद खून तक पहुंच जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।