Latest news

नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एवं शालीमार के मध्य दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

‘‘

‘‘दुर्गा पूजा पूजा के दौरान इस मार्ग के यात्रियों को मिलेगी आरक्षित बर्थ की सुविधा‘‘

बिलासपुर – 22 अगस्त’ 2025।
रेलवे प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियो की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एवं शालीमार के मध्य दुर्गा पूजा स्पेशल गाड़ी का परिचालन 05 फेरों के लिए किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से दिनांक 27 सितम्बर से 01 अक्टूबर, 2025 तक तथा गाड़ी संख्या 08866 शालीमार- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पूजा स्पेशल ट्रेन शालीमार से दिनांक 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी ।
इस पूजा स्पेशल गाड़ी में 02 एसएलआरडी, 05 सामान्य, 08 स्लीपर, 02एसी-3, 01 एसी-2 सहित कुल 18 कोचों की सुविधा रहेगी ।
इस गाड़ी की विस्तृत समय-सारणी निम्नानुसार है –

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।