Latest news

भूपेश बघेल व रविंद्र चौबे ने स्व. आशा सिंह को दी श्रद्धांजलि, ठाकुर परिवार से की मुलाकात

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर, 21 अगस्त 2025।
नेहरू नगर अर्चना विहार कॉलोनी स्थित स्व. ठाकुर बलराम सिंह के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे और स्वर्गीय आशा सिंह (पत्नी स्व. बलराम सिंह) को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार—पुत्र ठाकुर आशीष सिंह, आलोक सिंह, आदित्य सिंह तथा पुत्रवधु पूर्व विधायक रश्मि सिंह सहित परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उनके साथ विधायक अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, बालेश्वर साहू, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, कांग्रेस नेता प्रमोद नायक, रामशरण यादव, अभयनारायण राय, राजेंद्र शुक्ला, महेश दुबे, नरेंद्र बोलर, श्रीमती मंजू सिंह (अकलतरा), जावेद मेमन, शिव बालक कौशिक, जितेंद्र पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

भूपेश बघेल बिलासपुर प्रवास के दौरान ठाकुर परिवार से मुलाकात के पश्चात छत्तीसगढ़ भवन पहुंचे, जहाँ उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पत्रकारों से चर्चा की। तत्पश्चात वे रायपुर रवाना हो गए। इस बीच पेंड्रीडीह बायपास पर कांग्रेस नेताओं राजेंद्र शुक्ला और प्रमोद नायक ने बिल्हा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया।

इसी कड़ी में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे भी बिलासपुर पहुंचे और ठाकुर परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. आशा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।