Mohammed israil
बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के कई नामी-गिरामी और उम्रदराज लोगों को जुआ खेलते रंगेहाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा में की गई, जहां ताश-पत्ती से काटपत्ती जुआ खेला जा रहा था।

पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शहर के जाने-माने व्यवसायी, प्रतिष्ठित परिवारों से जुड़े लोग और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से ₹41,505 नगद, 11 मोबाइल फोन और प्लास्टिक के कॉइन बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपी
- रमेश कुमार अग्रवाल (70 वर्ष) – अग्रसेन चौक, बिलासपुर
- सुशील अग्रवाल (60 वर्ष) – पुराना सरकंडा, बिलासपुर
- चन्द्रशेखर अग्रवाल (64 वर्ष) – अकलतरा, जांजगीर-चांपा
- विजय विधानी (64 वर्ष) – हेमूनगर चौक, तोरवा
- हरवंश लाल अजमानी (79 वर्ष) – दयालबंद, बिलासपुर
- बिहारी ताम्रकार (66 वर्ष) – करबला रोड, कोतवाली
- तेजेस्वर वर्मा (40 वर्ष) – गोड़पारा, सिटी कोतवाली
- सुनील अग्रवाल (60 वर्ष) – चांटीडीह, सरकंडा
- पारस राय (48 वर्ष) – 27 खोली, सिविल लाइन
पुलिस की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर सरकंडा थाना पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम ने महावीर अग्रवाल बाड़ा में दबिश दी, जहां आरोपी 52 पत्ती ताश और प्लास्टिक के कॉइन से दांव पर दांव लगा रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की जा रही है।



