Latest news

सिम्स बिलासपुर में एमबीबीएस काउंसलिंग की शुरुआत, पहले दिन 27 अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर में आज से एमबीबीएस पाठ्यक्रम की प्रथम राउंड काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। काउंसलिंग के पहले ही दिन राज्य कोटे के अंतर्गत 42 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया, जिनमें से 27 विद्यार्थियों का प्रवेश नियमों के तहत सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया गया।

व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रही काउंसलिंग

काउंसलिंग का पूरा आयोजन सिम्स के ऑडिटोरियम में हुआ। दस्तावेजों के सत्यापन से लेकर प्रवेश स्वीकृति तक की सभी प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार हुई। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं सिम्स प्रबंधन के अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे और समस्त गतिविधियों पर कड़ी निगरानी बनाए रखी।

ऑल इंडिया कोटे से पहले ही हुआ था एक प्रवेश

गौरतलब है कि इससे पूर्व 14 अगस्त 2025 को ऑल इंडिया कोटे के अंतर्गत एक अभ्यर्थी का प्रवेश सिम्स बिलासपुर में कराया जा चुका है। अब राज्य कोटे से शुरू हुई प्रथम राउंड काउंसलिंग के साथ प्रवेश प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है।

प्रबंधन की शुभकामनाएँ

सिम्स प्रबंधन ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि संस्थान उनके शैक्षणिक सत्र को सुगम और सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करेगा।

वरिष्ठ चिकित्सक व अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सिम्स चिकित्सामहाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, डॉ. मधुमिता मूर्ति, डॉ. सागरिका प्रधान, डॉ. सचिन पांडे, डॉ. कमलजीत बासन, डॉ. कालीचरण नथनी, डॉ. माधुरी अंजना कुजूर, डॉ. जंदेल सिंह ठाकुर सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक और स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।