Latest news

Civil line थाने के भीतर हाई वोल्टेज ड्रामा: पति की गिरफ्तारी से नाराज महिला ने खुद को जलाने की कोशिश, पुलिस ने बचाई जान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read


बिलासपुर। सिविल लाइन थाना परिसर सोमवार को उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब एक महिला ने पति की गिरफ्तारी से गुस्से में खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश कर डाली। आर्म्स एक्ट में संजू टंडन की गिरफ्तारी के विरोध में उसकी पत्नी मंजू टंडन थाना परिसर में पहुंची और जोरदार हंगामा करने लगी। इसी बीच अचानक उसने अपने पास रखा पेट्रोल निकालकर खुद पर उड़ेल लिया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

सीएसपी सिविल लाइन निमितेष सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ भी धारा 151 के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और थाना परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। घटना के बाद पूरे थाने में अफरा-तफरी का माहौल रहा।


खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।