Mohammed israil
बिलासपुर।
कर्मचारी-अधिकारियों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्तावित ‘‘काम बंद, कलम बंद’’ आंदोलन को सफल बनाने फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक आज पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित साक्षरता मिशन कार्यालय कक्ष क्रमांक-06 में सम्पन्न हुई। प्रांतीय पदाधिकारियों ने जिले के सभी कर्मचारियों-अधिकारियों से सामूहिक अवकाश लेकर पूर्ण तालाबंदी के साथ आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।
बैठक में क्या हुआ?
👉 बैठक में फेडरेशन प्रभारी चन्द्रशेखर तिवारी, जय साहू, पंकज पाण्डेय, जगदीप बजाज, रामसागर कोशले सहित प्रांतीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।
👉 वक्ताओं ने कहा कि राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों से किए गए वायदे और मोदी गारंटी लागू न करने से कर्मचारी वर्ग हड़ताल को मजबूर है।
👉 आगामी 22 अगस्त को प्रदेशव्यापी ‘‘काम बंद कलम बंद’’ हड़ताल सभी जिलों में एकजुटता के साथ की जाएगी।
👉 इसके लिए सघन संपर्क अभियान चलाकर सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने की रणनीति पर जोर दिया गया।
कौन-कौन रहे मौजूद?
बैठक में डॉ. बी.पी. सोनी, किशोर शर्मा, प्रदीप पाण्डेय, रामकुमार यादव, डॉ. प्रभात अग्निहोत्री, नागेन्द्रधर शर्मा, दीप्ति गुप्ता, सूर्यप्रकाश कश्यप, रविन्द्र सोनी, जगदीश चंदेल, रविन्द्र श्रीवास समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन और आभार प्रदर्शन किशोर शर्मा (महासचिव, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला-बिलासपुर) ने किया।



