Latest news

फर्श पर डिलीवरी… सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव की आरएचओ निलंबित, बड़े अधिकारियों को अभयदान

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की अनुशंसा कर रिपोर्ट राज्य शासन को प्रेषित
रायपुर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भटगांव, जिला सूरजपुर में 09 अगस्त को ओड़गी विकासखंड की रहने वाली  श्रीमती कुन्ती पंडो के प्रसव के दौरान प्रसव कक्ष में किसी भी चिकित्सक एवं स्टाफ की अनुपस्थिति का मामला सामने आया था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला स्तरीय समिति द्वारा जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
जांच रिपोर्ट में आरएचओ (महिला) श्रीमती विक्टोरिया केरकेट्टा के कार्य में लापरवाही की पुष्टि होने पर उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत निलंबित कर दिया गया है।  इसके साथ ही ड्यूटी रोस्टर के अनुसार संबंधित मेडिकल ऑफिसर और स्टाफ नर्स पर भी कार्रवाई की अनुशंसा कर राज्य शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। 
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मामले के संज्ञान में आते ही स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले किंजच करने और दोषी अधिकारी कर्मचारी पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके परिपालन में  जिला स्तरीय जांच टीम का गठन कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।