बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का प्रांतीय अधिवेशन एवं जिला शाखा बिलासपुर का शपथ ग्रहण समारोह के लिए आवश्यक तैयारी के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक कर्मचारी भवन बिलासपुर में प्रांत अध्यक्ष जी आर चंद्रा की उपस्थिति में आयोजित की गई
संघ के जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा ने बताया कि आगामी 24 अगस्त को संघ का प्रांतीय अधिवेशन पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागृह लाल बहादुर शास्त्री स्कूल प्रांगण बिलासपुर में आयोजित की जावेगी जिसमें संघ के प्रांत अध्यक्ष का निर्वाचन, जिला शाखा के नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण तथा 31 अगस्त तक सेवानिवृत होने वाले पदाधिकारी के सम्मान किया जाने के संबंध में आवश्यक विचार विमर्श कर संघ के पदाधिकारी को कार्यक्रम की सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु उत्तरदायित्व सौपा गया
इसके साथ ही फेडरेशन द्वारा 22 अगस्त 2025 को 11 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल में अधिकाधिक पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को शामिल होने का आह्वान किया गया
आज के बैठक में जी आर चंद्रा, पवन शर्मा, ओम त्रिपाठी, रामकुमार यादव, किशोर शर्मा ,अजय धुर्वे, चंद्रशेखर यादव, हिमाचल साहू, भोला ध्रुव,राजकुमार कोरी, लखन श्रीवास, जी आर वस्त्रकार, सुरेश ठाकुर, राजेश्वर वस्त्रकार, विनोद अहिरवार, अभिषेक तिवारी अशोक छत्री आदि उपस्थित थे।



