Latest news

3 अगस्त से प्रारंभ हो रही रायपुर-जबलपुर, जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को बिलासपुर-जबलपुर , जबलपुर-बिलासपुर बनाकर चलाया जाये – अटल श्रीवास्तव

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
2 Min Read

केन्द्रिय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव को विधायक अटल श्रीवास्तव ने पत्र लिखकर कि मांग

बिलासपुर।  रेल मंत्रालय द्वारा 3 अगस्त 2025 से रायपुर-जबलपुर, जबलपुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की घोषणा गतदिनों की गई जिसका शुभारंभ 3 अगस्त को जबलपुर में हरी झण्डी दिखाकर किया जा रहा है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने छात्र युवा जोन संघर्ष समिति बिलासपुर का मांग का समर्थन करते हुए केन्द्रिय रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव को पत्र लिखकर उक्त ट्रेन को बिलासपुर से प्रारंभ करने की मांग की है। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर-जबलपुर-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के रूप में इसे चलाना चाहिए। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बिलासपुर जोन मुख्यालय है बिलासपुर से बड़ी संख्या में प्रतिदिन गोंदिया बालाघाट मण्डला के यात्री यात्रा करते है, उक्त टेªन चलने से उन्हें सीधी टेªन सेवा प्राप्त होगी। विधायक ने कहा कि लगातार रेल प्रशासन द्वारा बिलासपुर के हितों की अनदेखी की जा रही है। टेªन प्रारंभ करने से पहले जोन के अधिकारियों को बिलासपुर के जनप्रतिनिधियों से एवं जोन यात्री सलाहकार मण्डल डीआरएम स्तर पर सलाहकार मण्डल से भी सलाह लेनी चाहिए।
अटल श्रीवास्तव ने कहा कि माननीय मंत्री जी रेल्वे जोन बिलासपुर कमाई के मामले में सर्वाधिक आय देने वाला जोन है, बिलासपुर से टेªेन चलने से कोरबा रायगढ़ चाम्पा जांजगीर मुंगेली गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। एनटीपीसी एसईसीएल केन्द्रिय विश्वविद्यालय सहित सभी केन्द्रिय कार्यालयों के कर्मचारियों को भी सुविधा मिल जायेगी। अटल श्रीवास्तव ने केन्द्रिय मंत्री तोखन साहू जो कि बिलासपुर के सांसद है एवं जिले के सभी भारतीय जनता पार्टी के विधायक साथियों से भी अनुरोध किया है कि रेल प्रशासन एवं रेल मंत्री से बातचीत कर ट्रेन को बिलासपुर से चलाने का अनुरोध करें।
मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया पूर्व महापौर रामशरण यादव पूर्व सभापति शेख नजरूद्दीन जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक पूर्व मण्डी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला पूर्व उपाध्यक्ष अरपा विकास प्राधिकरण अभयनारायण राय ने भी उक्त ट्रेन को बिलासपुर से चलाये जाने की मांग का समर्थन किया।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।