Latest news

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने तीन हाथियों की मौत को स्वत: संज्ञान में लिया, ऊर्जा विभाग और विद्युत वितरण कंपनी से मांगा शपथ पत्र

Mohammed Israil
Mohammed Israil  - Editor
1 Min Read

00 ऐसी घटनाएं रोकने किए गए प्रयास की देनी होगी जानकारी

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 27 अक्टूबर 2024 को तीन हाथियों की 11KV विद्युत तार के संपर्क में आने से करंट लगने से मृत्यु हो गई। यह हादसा रायगढ़ वन मंडल के चुहकीमार गांव के जंगलों में हुआ, जहां खुले तार वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस दुर्घटना के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए सार्वजनिक हित याचिका दर्ज की है।

इस मामले में न्यायालय ने ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी को आदेश दिया है कि वे इस घटना से संबंधित सभी तथ्यों के साथ-साथ इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए उठाए गए कदमों पर अपने शपथ पत्र प्रस्तुत करें। अदालत ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।

ज्ञात हो कि यह पहली बार नहीं है जब इस प्रकार की घटना हुई है। हाल ही में कांकेर में तीन भालुओं और बिलासपुर वन मंडल में एक हाथी की इसी तरह करंट लगने से मौत हो गई थी। वन्यजीवों की इस तरह की हो रही मौतों से पशुप्रेमियों और पर्यावरणविदों में नाराजगी है।

खबर को शेयर करने के लिए क्लिक करे।।